एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग पर यूएन में पास हुआ प्रस्ताव, भारत-चीन किसके साथ, किसे किया वोट, जानें

Russia-Ukraine War: UN में सोमवार को रूस-यूक्रेन युद्ध से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुआ. इस प्रस्ताव में यूक्रेन से रूसी सैनिकों की तत्काल वापसी की बात कही गई है.

Russia-Ukraine War: संयुक्त राष्ट्र महासभा में सोमवार (24 फरवरी) को यूक्रेन से रूसी सैनिकों की तत्काल वापसी का प्रस्ताव पास कर दिया गया. यूक्रेन के लिहाज से यह एक अच्छी खबर जरूर है लेकिन इस बार पास हुआ प्रस्ताव यूक्रेन को कम होते समर्थन को भी दर्शाता है.

दरअसल, इस प्रस्ताव को 93 देशों का समर्थन मिला, जबकि 18 देशों ने इसका विरोध किया और 65 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. यानी करीब 83 देश तीन साल से युद्ध झेल रहे यूक्रेन के साथ खड़े नहीं हैं.

अमेरिका ने यह प्रस्ताव पेश किया था, जिसे यूरोपिय देशों द्वारा सुझाए गए कुछ संशोधनों के साथ पारित कर दिया गया. इस प्रस्ताव में युद्ध को पूरी तरह खत्म करने के लिए शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया गया है.

प्रस्ताव ऐसे दिन पेश किया गया, जब इस युद्ध को शुरू हुए पूरे तीन साल हो चुके हैं. दरअसल, रूस ने 24 फरवरी 2022 को ही यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था. शुरुआत में तो रूस को तेजी से सफलता मिली लेकिन बाद में यूक्रेन ने उसे अच्छी टक्कर दी. यूक्रेन को इस युद्ध में अमेरिका और कई यूरोपिय देशों का सपोर्ट मिल रहा है. पिछले तीन साल में इस युद्ध में यूक्रेन ने अपना बड़ा इलाका गंवाया है हालांकि नुकसान रूस को भी बहुत हुआ है.

भारत ने किसे दिया वोट?
भारत ने अपनी गुटनिरपेक्षता की नीति के तहत, इस वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. भारत उन 65 देशों में शामिल रहा, जो इस मुद्दे पर वोटिंग के दौरान गैर मौजूद रहे. रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन सालों में भारत का रूख हमेशा ऐसा ही रहा है.

चीन ने यूक्रेन के खिलाफ वोट किया
चीन उन 18 देशों में शामिल है, जो साफ तौर पर रूस के साथ खड़े हैं. चीन ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया. चीन के साथ ही अल्जीरिया, आर्मेनिया, बेलारूस, बोलिविया, बुरुंडी, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, क्यूबा, कांगो, गिनी, ईरान, माली, मार्शल आइलैंड, निकारागुआ, सुडान, सीरिया ने भी रूसी सैनिकों की यूक्रेन से वापसी के प्रस्ताव के खिलाफ अपना वोट दिया.

यह भी पढ़ें...

MP Global Investors Summit: 'टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी सेक्टर में आने वाली हैं करोड़ों नौकरियां', ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget