एक्सप्लोरर

UNGA 76 Summit: संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर रहे थे राष्ट्रपति जो बाइडेन, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा एक विमान

UNGA Biden Address: संघीय विमानन प्रशासन ने कहा कि सेसना 182 विमान मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे अस्थायी उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गया. एफ-16 लड़ाकू विमान ने छोटे विमान को रोक दिया.

UNGA Joe Biden Address: अमेरिका की एक प्रमुख सैन्य अकादमी के नेतृत्व वाला एक छोटा विमान न्यूयॉर्क में अस्थायी उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गया और उसे एक लड़ाकू विमान ने रोक दिया. यह घटना उस दिन हुई जब राष्ट्रपति जो बाइडन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया. संघीय विमानन प्रशासन ने कहा कि सेसना 182 विमान मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे अस्थायी उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गया. एफ-16 लड़ाकू विमान ने छोटे विमान को रोक दिया. सीएनएन ने ‘नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड’ के हवाले से यह जानकारी दी.

राष्ट्रपति बाइडेन का मंगलवार को UNGA में पहला भाषण 

वेस्ट प्वाइंट ने एक बयान में कहा कि वेस्ट प्वाइंट में अमेरिकी सैन्य अकादमी के मालिकाना हक वाला विमान सेना का एक पायलट उड़ा रहा था. विमान ने जॉर्ज वाशिंगटन ब्रिज के समीप कुछ देर के लिए अस्थायी उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र का उल्लंघन किया. राष्ट्रपति बाइडन ने मंगलवार को सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया. यह घटना महासभा के 76वें सत्र के दौरान हुई. यह सत्र महासभा अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद की अध्यक्षता में 14 सितंबर को शुरू हुआ था. इस वार्षिक सत्र में राष्ट्र और सरकार के 100 से अधिक प्रमुखों के साथ ही विदेश मंत्री और राजनयिक भाग ले रहे हैं.

बाइडेन ने कहा- नहीं चाहते एक और नया शीतयुद्ध

चीन से तनातनी के बीच यूएनजीए को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को कहा कि हम एक नया शीतयुद्ध नहीं चाहते हैं, जहां पर दुनिया का बंटवारा हो जाए. अमेरिकी किसी भी देश के साथ काम करने को तैयार है, जो शांतिपूर्ण संकल्पों का अनुसरण करता हैं... क्योंकि हम सभी को अपनी विफलताओं का खामियाजा भुगतना पड़ा है.

राष्ट्रपति बाइडेन ने आज अमेरिका 20 साल पहले हुए 9/11 हमले वाला देश नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रोपगेंडा का मुकाबला करते हुए आज हम बेहतर तरीके से सुसज्जित हैं. यूएनजीए में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम आतंकवाद के खतरनाक डंक को जानते हैं. पिछले महीने में काबुल हवाई अड्डे पर हुए आतंकी हमले में 13 अमेरिकी जवान खोए और कई अफगानिस्तान के लोग मारे गए. जो लोग हमारे खिलाफ आतंकवादी कृत्य करते हैं, वे अमेरिका में एक दृढ़ दुश्मन पाएंगे.

ये भी पढ़ें:

Joe Biden UNGA Address: राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- अफगानिस्तान में 20 साल का संघर्ष किया खत्म, अमेरिका आज 9/11 हमले वाला देश नहीं

अमेरिका में कोरोना संक्रमण और मौत के मामलों में बढ़ोतरी, राष्ट्रपति जो बाइडन की अपील घर जा-जाकर करें जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget