एक्सप्लोरर

UN प्रमुख ने पाकिस्तान में CAA पर जताई चिंता, कहा-मुसलमानों की नागरिकता छीन सकता है नया कानून

भारत के कई जगहों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी कानून को संविधान विरोधी बताते हुए सरकार से वापस लेने की मांग पर अड़े हैं. इस बीच UN प्रमुख बनने के बाद पहली बार पहली बार पाकिस्तान गए एंटोनियो गुटेरस का बयान आया है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान दौरे पर गये संयुक्त राष्ट्र संघ प्रमुख ने भारत में नागरिकता संशोधन कानून पर चिंता जताई है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 निष्प्रभावी किये जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र हाई कमिश्नर की रिपोर्ट को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. संयुक्त राष्ट्र संघ प्रमुख बनने के बाद एंटोनियो गुटेरेस पाकिस्तान दौरे पर पहली बार पहुंचे थे. यहां उन्होंने अफगान शरणार्थियों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत की.

CAA पर पूछे गये सवाल के जवाब में बोले UN प्रमुख

एक इंटरव्यू के दौरान उनसे भारत में नागरिकता संबंधी नये कानून के बारे में पूछा गया. इसके जवाब में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, "यकीनन मैं इससे चिंतित हूं क्योंकि ये ऐसा क्षेत्र है जिसमें संयुक्त राष्ट्र बिल्कुल सक्रिय है." उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त बहुत सारी समस्याओं के साथ नागरिकता संबंधी समस्या को लेकर सक्रिय हैं. इस तरह के नागरिकता संबंधी कानून बनने से राज्यविहीन होने का खतरा पैदा हो जाता है. इसलिए जरूरी है कि जब नया कानून बनाया जाए तब इस बात को सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि राज्यविहीनता का खतरा पैदा ना हो. अगर कोई अपने आपको दस्तावेज के आधार पर संबंधित देश का नागरिक कह रहा हो तो ऐसा नहीं होना चाहिए कि उससे उसका बुनियादी अधिकार छीन लिया जाए.

धारा  370 निष्प्रभावी किए  जाने पर भी रखी राय  

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर में जारी वर्तमान स्थिति पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र हाई कमिश्नर की दो रिपोर्ट से कश्मीर की वर्तमान स्थिति का पता चलता है. इसलिए जरूरी है कि कश्मीर पर रिपोर्ट को गंभीरता से लिया जाए. इससे पहले रविवार को इस्लामाबाद में यूएन प्रमुख ने कहा था कि कश्मीर की स्थिति से वो चिंतित हैं और कश्मीर की दीर्घकालीन समस्या को खत्म करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थ की भूमिका भी निभाने को तैयार हैं. हालांकि बाद में भारत ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रस्ताव को खारिज करते हुए पाक अधिकृत कश्मीर का मुद्दा उठा दिया था.

मध्यप्रदेश: सेवा में नियमित किए जाने की मांग पर महिला गेस्ट टीचर ने मुंडवाया सिर

तमिलनाडु में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-लॉरी की टक्कर में 20 लोगों की मौत, कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय पर स्टालिन का पलटवार, 'ओम शक्ति परा शक्ति' विवाद पर सियासी घमासान
CM विजय पर स्टालिन का पलटवार, 'ओम शक्ति परा शक्ति' विवाद पर सियासी घमासान
ईरान को घेरने की प्लानिंग? इजरायली PM नेतन्याहू ने किया UAE का सीक्रेट दौरा
ईरान को घेरने की प्लानिंग? इजरायली PM नेतन्याहू ने किया UAE का सीक्रेट दौरा
ट्रंप ने बदला होर्मुज का नाम तो गुस्से में आए मोजतबा खामेनेई, 'उनकी हिम्मत नहीं है कि वे...'
ट्रंप ने बदला होर्मुज का नाम तो गुस्से में आए मोजतबा खामेनेई, 'उनकी हिम्मत नहीं है कि वे...'
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
Embed widget