एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: क्रेमलिन पर अटैक के बाद आगबबूला हुआ रूस, बुधवार की रात दागे 24 ड्रोन, 23 की मौत, 46 घायल

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच 14 महीनों से युद्ध चल रहा है. इसी बीच बुधवार 3 मई को रूस ने यूक्रेन के खिलाफ रात भर में 24 ड्रोन दागे. इनमें से 18 को मार गिराया गया.

Ukraine: क्रेमलिन पर ड्रोन हमले के बाद से रूस भड़का हुआ है. मास्को का दावा है कि यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या करने की साजिश रची थी. यही वजह है कि क्रेमलिन पर ड्रोन हमले किए गए. इस घटना के एक दिन बाद गुरुवार (4 मई) को यूक्रेन ने दावा किया कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ रात भर में 24 हमलावर ड्रोन दागे, जिनमें से 18 को मार गिराया गया.

यूक्रेन की वायु सेना के टेलीग्राम चैनल के जरिए दी गई जानकारी के मुताबिक रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसान पर बुधवार (3 मई) को रात भर 24 ड्रोन से हमला किया. इसमें कम से कम 23 लोग मारे गए और 46 घायल हो गए. हालांकि. हमने दुश्मन के कई ड्रोन को मार गिराया. कीएव के सैन्य प्रशासन के शहर के प्रमुख सर्गी पोपको ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार सभी दुश्मन मिसाइलों और यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) को वायु रक्षा बलों ने समय रहते नष्ट कर दिया था. 

रूस ने बरपाया कहर 

रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने ट्वीट किया, " दुनिया को यह देखने और जानने की जरूरत है. कैसे रूस ने हमला कर एक रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग, घर, हार्डवेयर स्टोर, सुपरमार्केट और एक गैस स्टेशन को उजाड़ कर रख दिया है."  वहीं स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हमले में मरने वालों में तीन इंजीनियर भी थे जो रूसी हमले में नष्ट हुए पावर ग्रिड की मरम्मत कर रहे थे.

गौरतलब है कि मास्को ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या के प्रयास में क्रेमलिन के खिलाफ दो ड्रोन लॉन्च किए थे, जिन्हें समय रहते नष्ट कर दिया गया. इसके साथ ही क्रेमलिन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए यूक्रेन को तबाह करने का एलान किया. मालूम हो कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 14 महीने हो गए हैं. बावजूद दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है. दोनों देशों की सेनाएं लगातार एक-दूसरे पर आक्रमण कर रहीं हैं. 

ये भी पढ़ें: जुल्फिकार, जूनागढ़ और भुट्टो परिवार का भारत से रिश्ता; बिलावल के लिए क्यों खास है भारत दौरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget