एक्सप्लोरर

Volodymyr Zelensky: 'NATO की मेंबरशिप के लिए अप्लाई करेगा Ukraine', रूस में चार हिस्से चले जाने के बाद बोले जेलेंस्की

NATO Membership: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कीव ने नाटो की त्वरित सदस्यता के लिए आग्रह किया है. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक पुतिन सत्ता में हैं, यूक्रेन रूस से बात नहीं करेगा.

Volodymyr Zelensky Remark Over NATO Membership: यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने कहा है कि उनका देश नाटो की सदस्या (NATO Membership) के लिए आवेदन करेगा. जेलेंस्की ने कहा कि कीव (Kyiv) ने नाटो से त्वरित सदस्यता के लिए निवेदन किया है. उन्होंने कहा कि जब तक व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) सत्ता में हैं, यूक्रेन रूस (Russia) से बातचीत नहीं करेगा.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार (30 सितंबर) को कहा कि कीव नाटो की फास्ट ट्रैक मेंबरशिप के लिए आग्रह कर रहा है. जेलेंस्की का नाटो सदस्यता को लेकर यह बयान तब आया है जब रूस ने यूक्रेन के चार हिस्सों- लुहांस्क, डोनेट्स्क, जैपोरिजिया और खेरसॉन को अपने में मिलाने का एलान किया है. 

नाटो की सदस्यता के आवेदन पर किए हस्ताक्षर

यूक्रेनियन प्रेसिडेंसी की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जेलेंस्की कहते दिखाई दे रहे हैं, ''हमने पहले ही गठबंधन मानकों के साथ अपनी अनुकूलता साबित कर दी है. हम नाटो में मिलने के आवेदन पर हस्ताक्षर करके एक निर्णायक कदम उठा रहे हैं.''

पुतिन ने क्या कहा?

शुक्रवार को ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने क्रेमलिन में आयोजित एक कार्यक्रम में यूक्रेन के चार हिस्सों के रूस में विलय करने की घोषणा की, साथ ही कहा कि कीव तत्काल प्रभाव से सैन्य कार्रवाई रोककर बातचीत की मेज पर आए. पुतिन ने चारों हिस्सों के लोगों को रूसी नागरिक करार दिया. उन्होंने कहा कि उन हिस्सों में रह रहे सभी भाई-बहन एक ही लोग है. उन्होंने यह भी कहा कि रूस फिर से सोवियत संघ बनाने नहीं जा रहा है लेकिन विलय किए गए हिस्सों को यूक्रेन को वापस नहीं देगा. 

ऐसे हुआ जनमत संग्रह

यूक्रेन के चार हिस्सों- लुहांस्क, डोनेट्स्क, जैपोरिजिया और खेरसॉन में रूस के समर्थन वाले अलगाववादी नेता और अधिकारी लंबे समय से जनमत संग्रह की मांग कर रहे थे. अलगाववादी नेताओं ने पिछले 23 से 27 सितंबर तक इन क्षेत्रों में जनमत संग्रह कराया, जिसके बाद शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति ने इन हिस्सों को रूस में मिलाने का एलान कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी संसद में इन हिस्सों के औपचारिक विलय की कार्यवाही अगले हफ्ते होगी. 

बता दें कि इसी साल फरवरी में रूस ने जब आक्रमण शुरू किया था तब उसने यूक्रेन की ओर से नाटो सदस्यता के लिए किए जा रहे प्रयासों को युद्ध का कारण बताया था. यूक्रेन के साथ जंग शुरू करने के बाद रूस को कई पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों को सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार को विलय की घोषणा करते हुए पुतिन ने अमेरिका समेत पश्चिमी देशों पर जमकर निशाना साधा. पुतिन ने कहा कि चारों हिस्सों की हिफाजत करने के लिए रूस हर उपलब्ध साधन का इस्तेमाल करेगा.  

ये भी पढ़ें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के 4 क्षेत्रों को रूस में शामिल करने के बाद पुतिन ने 3 बार- रशिया, रशिया...रशिया नारा लगा अमेरिका को दी धमकी

Party Congress: पार्टी कांग्रेस की बैठक से पहले चीन में शी जिनपिंग का चाबुक, कई पार्टी नेताओं पर कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget