एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: यूक्रेन ने पुतिन के सबसे बड़े सैन्य अधिकारी को मार गिराया! क्रीमिया पर कब्जे के लिए मिला था मेडल

मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव खारकीव में भिड़ंत के दौरान मारे गए. यूक्रेन से जंग में मारे जाने वाले गेरासिमोव रूस के दूसरे जनरल है.

रूस का यूक्रेन के शहरों में हमला जारी है. दोनों देशों के बीच जंग की शुरुआत 24 फरवरी को हुई थी. युद्ध को 14 दिन होने वाले हैं और अब इस बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है. यूक्रेन का कहना है कि उसने रूस के सबसे बड़े सैन्य अधिकारियों में से एक को मार गिराया है. व्लादिमीर पुतिन के देश के इस सैन्य अधिकारी का नाम है मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव. 

मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव ने 2014 में क्रीमिया पर रूस के कब्जे में अहम भूमिका निभाई थी. क्रीमिया पर कब्जा करने के लिए उन्हें पदक से भी सम्मानित किया गया था. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, वह सीरिया और चेचन्या में रूसी सेना के साथ लड़े थे. हालांकि उनकी मारे जाने पर रूस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है. मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव रूस की सेंट्रल मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट की 41 वीं सेना के पहले डिप्टी कमांडर थे. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  गेरासिमोव और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी खारकीव में भिड़ंत के दौरान मारे गए. यूक्रेन से जंग में मारे जाने वाले गेरासिमोव रूस के दूसरे जनरल है. इससे पहले रूसी 7 वें एयरबोर्न डिवीजन के कमांडिंग जनरल मेजर जनरल आंद्रेई सुखोवत्स्की यूक्रेन के हमले में मारे गए थे.

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की खुफिया शाखा ने भी दो रूसी अधिकारियों के बीच हुई बातचीत को शेयर किया. बातचीत ने कथित तौर पर गेरासिमोव की मृत्यु और इस तथ्य को बताया कि रूस के सुरक्षित संचार यूक्रेन के अंदर काम नहीं कर रहे थे.

रूसी आक्रमण के लगभग दो हफ्ते बाद यूक्रेनी सेनाओं ने पश्चिमी देशों की मदद से अपने दुश्मनों की बढ़त को रोकने में कामयाबी हासिल की है. हालांकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ कर दिया है कि उनके और उनके लक्ष्य को दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है. 

ये भी पढ़ें- Ukraine Russia War: रूस की सेना को जंग में कैसे यूक्रेन ने अब तक रोककर रखा है? ये है वजह

रूस ने मंगलवार को सीजफायर का एलान किया है. यूक्रेन के चेर्निहाइव, कीव, सुमी, खारकीव और मारियुपोल से नागरिकों को निकलने के लिए मॉस्को के समयानुसार सुबह 10 बजे से सीजफायर लागू किया गया. रूस ने ये कदम सोमवार को यूक्रेन के साथ हुई तीसरे दौर की वार्ता के बाद उठाया. हालांकि ये बातचीत भी बेनतीजा रही.

Ceasefire Russia Ukraine: तीसरे दौर की वार्ता से पहले रूस की बड़ी घोषणा, कीव-खारकीव समेत यूक्रेन के 4 शहरों में सीजफायर का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: ईरान के अगले सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा हुसैनी! मशहद में दफनाए जाएंगे खामेनेई, दिन-तारीख तय नहीं
Live: ईरान के अगले सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा हुसैनी! मशहद में दफनाए जाएंगे खामेनेई, दिन-तारीख तय नहीं
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
ईरान पर हमले के लिए नेतन्याहू ने US को उकसाया, ट्रंप का किया ब्रेनवॉश? चौंकाने वाली रिपोर्ट
ईरान पर हमले के लिए नेतन्याहू ने US को उकसाया, ट्रंप का किया ब्रेनवॉश? चौंकाने वाली रिपोर्ट
टेक्सास गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा की मौत, कौन थीं सविता शान, जिन्हें प्रोफेसर ने बताया सुपरस्टार?
टेक्सास गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा की मौत, कौन थीं सविता शान, जिन्हें प्रोफेसर ने बताया सुपरस्टार?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
Video: होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Holi 2026 Beauty Guide: होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
Embed widget