एक्सप्लोरर

Ukraine-Russia War: यूक्रेन का दावा- जंग में अब तक 12,000 सैनिकों को गंवा चुका है रूस

Ukraine-Russia War: यूक्रेन का दावा है कि जंग में उसने अब तक रूस के 49 एयरक्राफ्ट, 81 हेलीकॉप्टर, 317 टैंक और 1070 विभिन्न प्रकार के हथियाबंद वाहन नष्ट कर दिए हैं.

Ukraine-Russia War:  रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने अब तक 12,000 रूसी सैनिक मार गिराए हैं. यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर यह दावा किया है. यूक्रेन का दावा है कि जंग में उसने अब तक रूस के 49 एयरक्राफ्ट, 81 हेलीकॉप्टर, 317 टैंक और 1070 विभिन्न प्रकार के हथियाबंद वाहन नष्ट कर दिए हैं.

रूस ने कहा कीव के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है
इससे पहले रूस ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए कीव के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है. रूस ने इस बात पर जोर दिया कि मॉस्को के सैनिक यूक्रेनी सरकार को गिराने के लिए काम नहीं कर रहे हैं.

 

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कीव के साथ तीन दौर की बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, "कुछ प्रगति हुई है." बता दें यूक्रेन और रूस के अधिकारी लड़ाई खत्म करने के लिए बातचीत के लिए बेलारूस-पोलैंड सीमा पर बैठकें की हैं.

ज़खारोवा ने कहा कि बातचीत का एक और दौर नागरिकों को निकालने के लिए मानवीय गलियारों पर केंद्रित होगा. उन्होंने यह भी कहा कि मॉस्को का यूक्रेन पर कब्जा करने या उसकी सरकार को उखाड़ फेंकने का इरादा नहीं है.

बता दें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कहते रहे हैं कि उन्होंने देश को "डी-नाज़िफाई" करने के लिए यूक्रेन में सैनिकों को भेजा है. 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था.

जेलेंस्की ने किया ब्रिटिश संसद को संबोधित
इससे पहले मंगलवार को वीडियो लिंक के जरिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ में ‘‘ऐतिहासिक’’ भाषण दिया. उन्होंने ब्रिटेन के सांसदों से रूस को ‘‘आतंकवादी राष्ट्र’’ घोषित करने का अनुरोध किया और मॉस्को पर सख्त प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया ताकि ‘‘यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारा देश सुरक्षित रहे.’’यह पहली बार था जब किसी विदेशी नेता ने हाउस ऑफ कॉमंस में सांसदों को सीधे संबोधित किया है.

यह भी पढ़ें: 

रूस-यूक्रेन जंग के बीच जेलेंस्की की पत्नी का पुतिन पर बड़ा हमला, बोलीं- 'न हार मानेंगे, न हथियार डालेंगे'

Russia Ukraine War: 'हर तरफ बम-रॉकेट गिरने की आवाज आ रही थी', पूर्व मिस यूक्रेन ने सुनाई बेटे के साथ देश छोड़ने की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget