एक्सप्लोरर

Monkeypox Guidelines By UK: मंकीपॉक्स को लेकर यूके ने जारी की गाईडलाइन्स, 20 से ज्यादा देशों में फैली है ये बीमारी

Monkeypox Outbreak: मंकीपॉक्स (Monkeypox) की बीमारी दुनिया के देशों में अपने पैर पसारने लगी है. अभी तक 20 से अधिक देशों में इसके मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 300 सस्पेक्टेड और कंर्फम केस हैं.

UK Issues Guidelines On Monkeypox: दुनिया के देशों में तेजी से फैल रही मंकीपॉक्स की बीमारी को लेकर यूके की हेल्थ एजेंसी ने गाईडलाइन्स जारी की हैं. इसमें हेत्थ एजेंसी ने कहा है कि यदि मंकीपॉक्स के मरीज  ठीक महसूस कर रहे हैं तो वो घर पर ही आइसोलेटेड हो सकते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक मंकीपॉक्स पेनडेमिक का रूप नहीं लेगा, हालांकि इस वायरस के बारे में अभी कई बातें नामालूम हैं. मंकीपॉक्स का प्रकोप मई के शुरूआती दिनों से हुआ था.

डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि इसके बाद से ही ये बीमारी दुनिया के 20 देशों में अपने पैर पसार चुकी है. इसमें 300 सस्पेक्टेड और कंर्फम केस हैं. मंकीपॉक्स का प्रकोप अचानक से होना और इसका फैलना दुनिया के लिए खतरे की घंटी है, क्योंकि ये भी नजदीकी संपर्क में आने से फैलती है. यहां हम आपको मंकीपॉक्स से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने जा रहे हैं.

मंकीपॉक्स के प्रकोप के बारे में पांच लेटेस्ट अपटेडः

1- दि यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (The UK Health Security Agency) की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में मंकीपॉक्स के 71 नए मरीज मिले हैं. सोमवार को यूके हेल्थ एजेंसी ने अपनी गाईडलाइन्स में कहा है कि अगर मंकीपॉक्स के मरीजों को ज्यादा दिक्कत नहीं है तो वो घर पर ही रह सकते हैं. हालांकि इस दौरान उन्हें जरूरी एहतियात रखते हुए अन्य लोगों के नजदीकी संपर्क में आने से बचाव करना होगा.

2- वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन(WHO) ने सोमवार को कहा कि मंकीपॉक्स पेनडेमिक का रूप लेने की संभावना नहीं हैं, हालांकि इस वायरस के बारे में अभी कई ऐसी बातें हैं जो अभी जाननी बाकी हैं. इस बीमारी ने सबसे पहले अपना प्रकोप अफ्रीकी देशों में दिखाया था और ये वहीं अधिक फैली थी. 

3- कांगों की  हेल्थ ऑथोरिटीज के मुताबिक, देश में  मंकीपॉक्स से नौ लोगों की मौत हो गई है.कांगों की सानकुरू हेल्थ डिवीजन के अनुसार, देश में मंकीपॉक्स के 465 कंफर्म्ड केस हैं. ये देश सेंट्रल और वेस्ट अफ्रीका में मंकीपॉक्स से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है.

4- नाईजीरिया में इस साल मंकीपॉक्स से मौत का पहला मामला सामने आया था. देश के दि नाईजीरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशंस(The Nigeria Centre for Disease Control and Prevention) ने 66 संदेहास्पद केसों में से 21 केस कंफर्म किए थे. मंकीपॉक्स  नाईजीरिया, वेस्ट और सेंट्रल अफ्रीका में  सामान्यतः एनडेमिक ( Endemic ) की तरह फैला है.

5- स्पेनिश हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक स्पेन में मंकीपॉक्स के केस बढ़कर 122 तक पहुंच गए हैं. यूनाइटेड किंगडम, पुर्तगाल और स्पेन यूरोप के ऐसे देशों में शामिल हैं जहां इस बीमारी ने लोगों को सबसे अधिक प्रभावित किया है. इस महाद्वीप के अन्य देशों में बेल्जियम, फ्रांस,जर्मनी, नीदरलैंड, इटली और स्वीडन में भी मंकीपॉक्स के मामले आए हैं. 

ये भी पढ़ें:Monkeypox In Nigeria: नाइजीरिया में इस साल मंकीपॉक्स से पहली मौत, 21 मामलों की पुष्टि

ये भी पढ़ें:Monkeypox: क्या मंकीपॉक्स का प्रकोप एक महामारी का रूप लेगा, जानें क्या कहना है WHO का?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कराची में हुआ बड़ा आत्मघाती हमला, पाकिस्तानी पैरामिलिट्री फोर्स के कैंपस के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी
कराची में हुआ बड़ा आत्मघाती हमला, पाक पैरामिलिट्री फोर्स के कैंपस के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी
नहीं रहे रूस के पूर्व उप-प्रधानमंत्री सर्गेई इवानोव, कभी पुतिन के सबसे मजबूत उत्तराधिकारी के रूप में उभरा था नाम
नहीं रहे रूस के पूर्व उप-प्रधानमंत्री इवानोव, कभी पुतिन के माने जाते थे सबसे मजबूत उत्तराधिकारी
पूर्वी एशियाई देश सेशेल्स पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक ने दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'
पूर्वी एशियाई देश सेशेल्स पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक ने दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'
Iran-US War: मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव! अमेरिकी सेना का ईरानी रडार और मिसाइल ठिकानों पर बड़ा हमला
मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव! अमेरिकी सेना का ईरानी रडार और मिसाइल ठिकानों पर बड़ा हमला

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से किया खुलासा, '1 महीने पहले ही...'
राम मंदिर मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से कहा, '1 महीने पहले ही लगी थी नौकरी'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Saturday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget