एक्सप्लोरर

Monkeypox In Nigeria: नाइजीरिया में इस साल मंकीपॉक्स से पहली मौत, 21 मामलों की पुष्टि

Monkeypox: नाइजीरिया में सितंबर 2017 से यह बीमारी बड़े स्तर पर नहीं फैली है. सीडीसी ने कहा कि 2017 से 36 राज्यों में से 22 में कम से कम 247 मामलों की पुष्टि हुई है और इनमें मृत्यु दर 3.6 प्रतिशत रही.

अबुजा: नाइजीरिया (Nigeria) में इस साल मंकीपॉक्स (Monkeypox) से मौत के पहले मामले की पुष्टि हुई है. रोग नियंत्रण एजेंसी ने यह जानकारी दी. नाइजीरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने रविवार को कहा कि इस साल 66 संदिग्ध मामलों में से मंकीपॉक्स के 21 मामलों की पुष्टि हुई. नाइजीरिया और पश्चिम तथा मध्य अफ्रीका (West and Central Africa) के अन्य हिस्सों में यह स्थानीय स्तर की महामारी है. सीडीसी ने कहा कि कई रोगों से ग्रस्त और कमजोर प्रतिरक्षा वाले 40 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई.

सितंबर 2017 से बड़े स्तर पर नहीं फैली बीमारी
नाइजीरिया में सितंबर 2017 से यह बीमारी बड़े स्तर पर नहीं फैली है लेकिन कुछ मामले आते रहे हैं. सीडीसी ने कहा कि 2017 से 36 राज्यों में से 22 में कम से कम 247 मामलों की पुष्टि हुई है और इनमें मृत्यु दर 3.6 प्रतिशत रही.

यूरोप और अमेरिका में मंकीपॉक्स के मामलों में वृद्धि के कारण उन देशों में भी चिंताएं बढ़ गई हैं जहां हालिया वर्षों में कोई मामला नहीं आया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि 20 से ज्यादा देशों में इस बीमारी के करीब 200 मामले आए हैं. अफ्रीका के बाहर मंकीपॉक्स के इतने मामले पूर्व में कभी नहीं आए थे.

नाइजीरिया से यूके गए एक व्यक्ति में हुआ ये संक्रमण
नाइजीरिया से ब्रिटेन गए एक व्यक्ति में चार मई को मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई. ब्रिटिश नागरिक के देश से रवाना होने के बाद नाइजीरिया में इस बीमारी के छह मामलों की पुष्टि हुई.

सीडीसी के प्रमुख डॉ. इफेदायो अदेतिफा ने कहा कि ऐसा कुछ प्रमाण नहीं मिला है कि ब्रिटिश नागरिक ( British citizen) नाइजीरिया (Nigeria) में संक्रमित हुआ था. उन्होंने कहा कि नाइजीरिया मंकीपॉक्स (Monkeypox) के प्रकोप से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहता है.

यह भी पढ़ें: 

Monkeypox: क्या मंकीपॉक्स का प्रकोप एक महामारी का रूप लेगा, जानें क्या कहना है WHO का?

China Lockdown: बीजिंग में एक आदमी ने तोड़ा नियम, हजारों लोगों को भुगतना पड़ा खामियाजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget