एक्सप्लोरर

'खतरा बढ़ सकता है...', भारत तो छोड़ो इस देश ने बांग्लादेश को लेकर कह दी बड़ी बात

यूके के एफसीडीओ ने विशेष रूप से चटगांव जैसे क्षेत्र में केवल आवश्यक यात्रा करने की सलाह दी है. यह इलाका पहले से ही आशांत माना जाता है और यहां कई बार विद्रोही गतिविधियों और आतंकी घटनाएं दर्ज की गई हैं.

Briten on Bangladesh: दिन पर दिन खराब होती बांग्लादेश की स्थिति के बाद ब्रिटेन (यूके) की सरकार ने बांग्लादेश को लेकर एक नई यात्रा एडवाइजरी जारी की है. यूके सरकार की ओर से बांग्लादेश को लेकर जारी एडवाइजरी में साफ तौर से कहा गया है कि वहां आतंकी हमले का खतरा बढ़ सकता है. इस एडवाइजरी में खास तौर से उन स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है, जहां विदेशी पर्यटक, धार्मिक स्थल और राजनीतिक रैलियां आयोजित होती है.

यूके के फौरन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (एफसीडीओ) ने बांग्लादेश को लेकर अपने एडवाइजरी अपडेट में लिखा कि बांग्लादेश में आतंकी हमले की संभावना है. यह हमले भीड़भाड़ वाले स्थान, धार्मिक स्थलों और राजनीतिक सभाओं को निशाना बना सकते हैं. खासकर कर उन लोगों को टारगेट किया जा सकता है, जिनकी जीवनशैली या विचारधारा कुछ कट्टरपंथियों को इस्लाम के खिलाफ लगती हो.

इन लोगों को बनाया जाता है निशाना

एफसीडीओ ने विशेष रूप से चटगांव जैसे क्षेत्र में केवल आवश्यक यात्रा करने की सलाह दी है. यह इलाका पहले से ही आशांत माना जाता है और यहां कई बार विद्रोही गतिविधियों और आतंकी घटनाएं दर्ज की गई हैं. बांग्लादेश में अल्पसंख्यक धार्मिक समुदाय और सुरक्षा बलों पर हमले की खबरें आए दिन आती रहती है. बीते कुछ सालों में आईडी यानी इंप्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस का उपयोग बड़े शहरों में किया गया. सुरक्षा बल और पुलिस अक्सर इन हम लोग का निशाना बनते हैं. बांग्लादेशी प्रशासन ऐसे हमलों को रोकने के लिए सक्रिय है, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है. 

इन स्थानों पर जाने से रोक

एफसीडीओ की एडवाइजरी में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों और राजनीतिक रेलिया से बचें. पुलिस और सुरक्षा वालों के आसपास सतर्क रहें. किसी भी बड़ी सभा या प्रदर्शन से दूरी बनाए रखें, स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें. हालांकि, बांग्लादेश एक खूबसूरत देश है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यात्रा करना वहां पर जोखिम भरा हो सकता है. आतंकवाद किसी भी देश की सुरक्षा और आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव डालता है. 

बिना एडवाइजरी पढ़ें न जाएं बांग्लादेश

बांग्लादेश में इन खतरों के बावजूद प्रशासन लगातार योजनाबद्ध हमलों को रोकने की कोशिश कर रहा. हालांकि, सतर्कता बरतना हर नागरिक और यात्री की जिम्मेदारी है. अगर कोई भी बांग्लादेश की यात्रा करने की योजना बना रहा है तो यात्रा करने से पहले स्थानीय हालात के बारे में जानकारी जरूर ले लें. हमेशा आपातकालीन नंबर और स्थानीय प्रशासन से संपर्क का साधन रखें. कम से कम समान के साथ यात्रा करें और भीड़भाड़ से बचें. खैर आतंकी खतरे को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें- 'क्या चाहते हैं भ्रष्टाचारी को जमानत देकर...', पार्थ चटर्जी के लिए बहस करते जा रहे थे रोहतगी तो ऊंची आवाज में जस्टिस सूर्यकांत ने लगा दी फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्दाश्त नहीं', रूसी तेल खरीदारों पर 100% टैरिफ की धमकी पर भड़का क्रेमलिन
'बर्दाश्त नहीं', रूसी तेल खरीदारों पर 100% टैरिफ की धमकी पर भड़का क्रेमलिन
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
नेपाल में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता
नेपाल में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget