एक्सप्लोरर

गाजा में लगातार बमबारी कर रहा इजरायल, गुस्साए ब्रिटेन ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत रोकी

UK Israel News: ब्रिटेन के पीएम ने सीजफायर और गाजा में प्रभावित लोगों के लिए मानवीय सहायता में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी की मांग दोहराई. उन्होंने बंधकों को मुक्त करने की बात कही है.

UK Israel Trade News: इजरायल ने गाजा में नये सिरे से बड़े स्तर पर सैन्य अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जिसके बाद ब्रिटेन ने इजरायल के साथ फ्री ट्रेड समझौते की बातचीत को रोक दिया. ब्रिटेन ने कहा कि उसने कब्जे वाले वेस्ट बैंक की बस्तियों में बसे चरमपंथी इजराइली लोगों की ओर से लगातार जारी गंभीर हिंसा के मद्देनजर प्रतिबंध लगाए हैं.

प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने क्षेत्र की स्थिति को पूरी तरह असहनीय बताया. उन्होंने सीजफायर और गाजा में प्रभावित लोगों के लिए मानवीय सहायता में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी की मांग दोहराई.

स्टार्मर ने सीजफायर की मांग दोहराई

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने ब्रिटेन में इजराइल के राजदूत जिपी होटोवेली को गाजा पट्टी में नए सिरे से किए गए जमीनी हमले के बारे में तलब किया है, जिसके बारे में इजराइल का दावा है कि इसका उद्देश्य हमास चरमपंथी समूह को खत्म करना है.

स्टार्मर ने कहा, ‘‘इजराइल की ओर से बढ़ते तनाव के कारण हम भयभीत हैं. हम सीजफायर की अपनी मांग दोहराते हैं, क्योंकि बंधकों को मुक्त करने का यही एकमात्र तरीका है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम गाजा में मानवीय सहायता को बड़े पैमाने पर बढ़ाने की अपनी मांग दोहराते हैं.’’ स्टार्मर के संसदीय वक्तव्य के बाद विदेश मंत्री डेविड लैमी ने संसद को वेस्ट बैंक में फलस्तीनी समुदायों के खिलाफ हिंसा का समर्थन करने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ नवीनतम प्रतिबंधों के बारे में जानकारी दी.

इजराइली बंधकों को तुरंत रिहा करें- ब्रिटेन 

लैमी ने कहा कि वेस्ट बैंक में बसने वाले चरमपंथी इजराइली लोगों की ओर से लगातार हिंसा जारी है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की आवश्यकता है. उन्होंने कहा, ‘‘इजराइल सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हस्तक्षेप करे और इन आक्रामक कार्रवाइयों को रोके. कार्रवाई करने में उनकी लगातार विफलता फिलिस्तीनी समुदायों और दो-राष्ट्र समाधान को खतरे में डाल रही है.’’

इस बीच ब्रिटेन ने मांग दोहराई कि हमास सभी इजराइली बंधकों को तुरंत और बिना शर्त रिहा करे, क्योंकि यह संगठन गाजा पर शासन करना जारी नहीं रख सकता.’’ इजराइल ने कहा, "ब्रिटेन की ओर से गाजा पर व्यापार वार्ता रोकने के बाद 'बाहरी दबाव से उसका ध्यान नहीं हटेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget