एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप के स्टाइल में ब्रिटेन ने की कार्रवाई, भारतीय रेस्तरां को बनाया इमिग्रेशन क्रैकडाउन का निशाना

Immigration Crackdown in UK : यूके की लेबर सरकार ने पूरे देश में अवैध कामगारों के खिलाफ व्यापक रूप से छापेमारी की है. सरकार उन सभी जगहों पर छापेमारी कर रही है, जहां अप्रवासी काम करते हैं.

UK Migration Crackdown : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इमिग्रेशन पर सख्त कार्रवाई को याद दिलाते हुए अब ब्रिटेन की लेबर सरकार भी अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करने उतरी है. दरअसल, यूके की लेबर सरकार ने पूरे देश में अवैध कामगारों के खिलाफ व्यापक रूप से छापेमारी की है. इन छापेमारी की कार्रवाइयों को पूरे देश में एक हमला बताया जा रहा है. लेबर सरकार की यह कार्रवाई ब्रिटेन में स्थित भारतीय रेस्तरां, नेल बार, कन्विनिएंस स्टोर और कार वॉश कराने वाली जगहों तक फैल गई है, जो प्रवासी कामगारों को अपने यहां काम पर रखते हैं.

ब्रिटेन की गृह सचिव ने निजी तौर पर इन कार्रवाइयों पर अपनी नजर बनाई हुई हैं. उनकी देखरेख में गृह कार्यालय ने जनवरी महीने की रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई की जानकारी दी है, जिसमें विभाग ने 828 स्थानों पर एक्शन लिय है. इसमें पिछले साल की जनवरी महीने की तुलना में 48 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है. वहीं, गिरफ्तारियों की बात करें, तो पिछले साल के मुकाबले इस साल 73 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.

भारतीय रेस्तरां से 7 गिरफ्तार और 4 हिरासत में गए

गृह सचिव के कार्यालय ने कहा, “उनकी टीमें सभी सेक्टरों में अवैध कामगारों के संबंधित मिली सूचना पर कार्रवाई कर रही है. वहीं, पिछले महीने सबसे ज्यादा कार्रवाई रेस्तरां, टेकअवे और कैफे समेत फूड, ड्रिंक या टोबैको इंडस्ट्री में की गई. इसमें बताया गया कि उत्तरी इंग्लैंड के हंबरसाइड के सिर्फ एक भारतीय रेस्तरां से ही 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है.”

ब्रिटिश गृह सचिव ने दिया बयान

गृह सचिव यवेट कूपर ने कहा, “इमिग्रेशन के नियमों का सम्मान किया जाना चाहिए और उन्हें सख्ती के साथ लागू भी करना चाहिए. लंबे समय से एंप्लोयर्स अवैध अप्रवासियों को नौकरी पर रखते आ रहे हैं और उनका शोषण करते आ रहे हैं. वहीं, काफी संख्या में लोग अवैध रूप से आकर काम कर रहे हैं, जिनपर कभी कोई कार्रवाई भी नहीं की गई.

उन्होंने आगे कहा, “इससे न सिर्फ इंग्लिश चैनल को पार करने के लिए लोग छोटी नाव में अपनी जान को जोखिम में डालते हैं, बल्कि जिसका नतीजा कमजोर लोगों का शोषण के अलावा इमिग्रेशन सिस्टम और हमारी इकोनॉमी के लिए खतरा होता है.”

सरकार की ओर से डिपोर्टेशन का वीडियो जारी

ब्रिटिश सरकार ने पहली बार अवैध अप्रवासियों के डिपोर्टेशन का वीडियो भी जारी किया है. जब से ब्रिटेन में लेबर सरकार सत्ता में आई है, तब से करीब 19,000 विदेशी अपराधियों और अवैध अप्रवासियों को देश से निकाला गया है.

यह भी पढ़ेंः Guatemala Bus Accident: ग्वाटेमाला में दर्दनाक बस हादसा! खाई में गिरने से 51 की मौत, चारों तरफ बिछ गई लाशें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget