एक्सप्लोरर

UK-India Relation: ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली पहली आधिकारिक यात्रा पर आज पहुंचेंगे भारत, देखें पूरा कार्यक्रम

UK-India Relation: पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक से बात की और उन्हें बधाई दी. उसके बाद आज ब्रिटेन के विदेश सचिव अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत आ रहे हैं. जानें उनका कार्यक्रम.

UK-India Relation: ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए आज, शुक्रवार 28 अक्टूबर को भारत पहुंचेंगे. वे अपने समकक्ष भारत के विदेश मंत्री डॉ जयशंकर से मिलेंगे और यूके-भारत संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. सबसे पहले आज वे मुंबई जाएंगे और फिर शनिवार को नई दिल्ली जाएंगे. मुंबई में वे 2008 में ताज पैलेस होटल में शहर के आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देंगे.

शनिवार को ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी समिति की विशेष बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली जाएंगे. वहां वे दुनिया के देशों से ऑनलाइन आतंकवाद से लड़ने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान करेंग, जिसमें वैश्विक आतंकी भर्ती अभियान और हमलों की लाइव स्ट्रीमिंग शामिल है.

2030 रोडमैप पर चर्चा करेंगे भारत-ब्रिटेन

नई दिल्ली में वे विदेश सचिव एस जयशंकर से 2030 रोडमैप पर नवीनतम चर्चा करने के लिए मिलने वाले हैं, जिसमें दोनों देश एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत अगले दशक में यूके और भारत के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता को दोहराएंगे.

गुरुवार को पीएम मोदी ने पीएम सुनक से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से फोन पर बातचीत की. मोदी ने उन्हें ब्रिटेन के PM बनने पर बधाई दी और दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की उम्मीद जताई. पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

पीएम मोदी ने कहा कि एक व्यापक और संतुलित मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए वह और सुनक सहमत हैं. हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे.

ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक ने पीएम मोदी से मिली बधाई पर उन्हें धन्यवाद कहा. सुनक ने सोशल मीडिया पर लिखा- आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. ब्रिटेन और भारत में बहुत कुछ है और मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि हमारे दो महान लोकतंत्र आने वाले वर्षों में अपनी सुरक्षा, रक्षा और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे.

यह भी पढ़ें:

पुतिन ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन में खतरनाक खूनी 'डर्टी गेम' का लगाया आरोप, कहा- दुनिया अब किसी की बपौती नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget