एक्सप्लोरर

Tony Blair On Jihadist: पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की चेतावनी, कहा- इस्लामवाद प्रमुख सुरक्षा खतरा

UK Ex-PM Warns: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के मद्देनजर संवेदनशील स्थितियों का आकलन करने की जरूरत बताई.

Tony Blair On Jihadist: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने सोमवार को कहा कि चरमपंथी इस्लाम की विचारधारा के रूप में और इस तरह के मकसद को हासिल करने के लिहाज से हिंसा के इस्तेमाल, दोनों ही रूपों में, इस्लामवाद दुनिया के लिए सबसे प्रमुख सुरक्षा खतरा है.

अमेरिका में 2001 में हुए 9/11 के आतंकवादी हमले की 20वीं बरसी के मौके पर लंदन के थिंक टैंक रॉयल यूनाइटेड सर्विसेस इंस्टीट्यूट (आरयूएसआई) में भाषण देते हुए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री और इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज के संस्थापक ब्लेयर ने चेतावनी दी कि अफगानिस्तान में हाल में तालिबान का कब्जा इस बात की चेतावनी है कि चरमपंथी इस्लाम के खतरे को ऐसे ही अनदेखा नहीं किया जा सकता.

तालिबान को ‘चरमपंथी इस्लाम के वैश्विक आंदोलन’ का हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि इस मुहिम में अनेक अलग-अलग संगठन शामिल हैं, लेकिन वे समान बुनियादी विचारधारा साझा करते हैं.

ब्लेयर ने कहा, ‘‘चरमपंथी इस्लाम न केवल इस्लामवाद यानी धर्म को राजनीतिक सिद्धांत बनाने में भरोसा करता है, बल्कि इसे पाने के लिए सशस्त्र संघर्ष जरूरी हो तो उसकी जरूरत को भी जायज ठहराता है. अन्य इस्लामवादी ऐसा ही नतीजा चाहते हैं लेकिन हिंसा से बचते हैं. लेकिन विचारधारा खुले, आधुनिक, सांस्कृतिक रूप से सहिष्णु समाज के साथ अपरिहार्य टकराव वाली ही है. मेरे विचार से इस्लामवाद, विचाराधारा और हिंसा दोनों ही तौर पर प्रमुख सुरक्षा खतरा है तथा इसे नहीं रोका गया तो यह हमें ही नुकसान पहुंचाएगा.’’

ब्लेयर ने विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के मद्देनजर संवेदनशील स्थितियों का आकलन करने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 ने हमें घातक वायरसों के बारे में सबक सिखाया है.’’ जब अफगानिस्तान में अल-कायदा के खिलाफ अमेरिका नीत नाटो की मुहिम में ब्रिटेन शामिल हुआ था, तब ब्लेयर प्रधानमंत्री थे.

ये भी पढ़ें: 

HMS Queen Elizabeth In Japan: हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे के बीच ब्रिटेन का विमानवाहक पोत पहुंचा जापान

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार की तैयारियों वाले दस्तावेज हुए लीक, उठ रहे हैं सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए हटाए प्रतिबंध, रूबियो ने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप...
रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए हटाए प्रतिबंध, रूबियो ने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप...

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क

Embed widget