एक्सप्लोरर

China: शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों का दमन, जबरन मजदूरी करवा रहा है ड्रैगन, UN रिपोर्ट में खुलासा

China Uighur Muslim: संयुक्त राष्ट्र (UN) की ओर से कहा गया है कि चीन (China) को अपने रोजगार नियमों और नीतियों को वैश्विक मानकों के हिसाब से करना चाहिए.

Uighur Muslim in China: चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों (Uighur Muslim) के साथ काफी भेदभाव और अत्याचार किए जा रहे हैं. चीन लगातार उत्तर-पश्चिम प्रांच शिनजियांग (Xinjiang) में उइगर मुस्लिमों का दमन कर रहा है. यहां लोगों से जबरन मजदूरी कराई जा रही है. यहां तक कि बच्चे भी इससे नहीं बचे हैं. संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की एक कमेटी ने इस बारे में जानकारी दी है. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों से काफी भेदभाव किया जा रहा है और उनसे जबरन मजदूरी कराया जा रहा है. बता दें कि चीन पर काफी लंबे वक्त से उइगर मुस्लिमों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार के आरोप लगते रहे हैं.

शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों से जबरन मजदूरी

संयुक्त राष्ट्र (UN) की ओर से कहा गया है कि चीन को अपने रोजगार नियमों और नीतियों को वैश्विक मानकों के हिसाब से करना चाहिए. मीडिया रिपोर्ट में पहले भी कई बार चीन पर उइगर मुस्लिमों के साथ भेदभाव करने के आरोप लगे हैं लेकिन चीन अपने हिसाब से चल रहा है. शिनजियांग में उइगर काफी संख्या में हैं लेकिन चीन की गलत नीतियों के चलते अक्सर उनका दमन किया जाता है. जाति और धर्म के आधार पर अक्सर यहां लोगों को टारगेट किया जाता है. भेदभावपूर्ण व्यवहार की वजह से उइगर खुद को शोषित और दबा कुचला महसूस करते हैं.

चीन की दमन नीति

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organization) की रिपोर्ट की मानें तो चीन ने 1964 के रोजगार नीति सम्मेलन के कई आर्टिकल्स का पालन नहीं किया है. चीन सरकार की ओर से इसे साल 1997 में लागू किया गया था. इसमें आजादी के साथ रोजगार चुनने का अधिकार भी शामिल था. इंटरनेशनल लेबर स्टैंडर्ड नाम की कई पन्नों की रिपोर्ट में एक्सपर्ट कमेटी की ओर से किया गया मूल्यांकन है.

इसमें चाइल्ड लेबर, मातृत्व संरक्षण, वोकेशनल ट्रेनिंग, अवसर को लेकर समानता की बात कही गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि व्यापाक तौर पर चीन शिनजियांग (Xinjiang) में उइगर (Uighur) और दूसरे तुर्क और मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदायों से जबरदस्ती मजदूरी करवा रहा है. वहीं चीन का कहना है कि वो लोगों की गरीबी दूर करने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें:

China: राष्ट्रपति Xi Jinping ने दिया सैन्य उपकरणों के युद्ध परीक्षण का आदेश, इस वजह से ड्रैगन सेना को कर रहा मजबूत

पाकिस्तान पीएम Imran Khan ने फिर अलापा कश्मीर राग, आतंकवाद और भारत के साथ रिश्ते पर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget