एक्सप्लोरर

भारत के 'करीबी' इस मुस्लिम देश में पहुंचे शहबाज शरीफ, जानें पाकिस्तान पका रहा कौन सी खिचड़ी

UAE President meet Pakistan PM: यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मंगलवार (11 फरवरी ) को अबू धाबी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ से मुलाकात की.

UAE President meet Pakistan PM: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ से मंगलवार (11 फरवरी ) को अबू धाबी में मुलाकात की. दरअसल, शहबाज शरीफ विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेने के लिए यूएई की कार्य यात्रा पर हैं.

यह शिखर सम्मेलन 11 से 13 फरवरी 2025 तक दुबई में आयोजित किया जा रहा है और इसका मुख्य विषय भविष्य की सरकारों को आकार देना है.

यूएई-पाकिस्तान संबंधों को गहरा करने पर हुआ चर्चा

अबू धाबी के कसर अल शाती में हुई बैठक के दौरान यूएई और पाकिस्तान के बीच सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई. जिसमें आर्थिक, व्यापार और विकास क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो दोनों देशों के सतत आर्थिक विकास और समृद्धि से जुड़े हैं.आपसी हितों को ध्यान में रखते हुए निवेश और व्यापार के अवसरों की खोज की गई.

वैश्विक शासन और क्षेत्रीय स्थिरता पर वार्ता
बैठक में वैश्विक शासन और उभरते रुझानों पर भी चर्चा की गई, जिससे सरकारों को आर्थिक और तकनीकी बदलावों के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी. मध्य पूर्व में स्थिरता और शांति के लिए सहयोग पर जोर दिया गया. दोनों नेताओं ने दो-राज्य समाधान के आधार पर स्थायी शांति की आवश्यकता पर सहमति जताई.

पाकिस्तान की प्रतिबद्धता
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान, यूएई के साथ अपने लॉन्ग टर्म रिलेशन को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. आर्थिक, व्यापार और निवेश क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने पर जोर दिया गया.

बैठक में शामिल प्रमुख नेता
इस बड़ें बैठक में यूएई के कई वरिष्ठ अधिकारी समेत अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अल धफरा क्षेत्र में शासक के प्रतिनिधि शेख हमदान बिन जायद अल नाहयान, उप प्रधान मंत्री और आंतरिक मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान, सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सुप्रीम काउंसिल के महासचिव अली बिन हम्माद अल शम्सी, यूएई राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार डॉ अनवर गरगाश भी शामिल थे. 

बता दें कि यूएई और पाकिस्तान ने अपने आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई. बैठक में वैश्विक शासन, आर्थिक सहयोग, व्यापार और निवेश जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. मध्य पूर्व में स्थिरता और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों की आवश्यकता को दिखाया गया. यूएई और पाकिस्तान के बीच सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कई पहल की जा सकती हैं. 

यह भी पढ़ें:- भारत से पंगा लेकर बुरा फंसा बांग्लादेश, मोहम्मद यूनुस सरकार के पसीने छुड़ा देगा ये 'रिपोर्ट कार्ड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget