एक्सप्लोरर

UAE Odd-even Scheme: दिल्ली की तरह यूएई में भी ऑड ईवन लागू, सड़कों से हटेंगे लाखों वाहन, जानें क्या है प्लान

UAE Odd-even Scheme: यूएई में वाहनों की संख्या काफी बढ़ रही है, जिसकी वजह से जाम जैसी दिक्कतें आती हैं. यहां के लोगों के पास दुनिया में सबसे ज्यादा अपनी खुद की कारें हैं.

UAE Odd-even Scheme: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भी अब सड़कों से वाहनों की संख्या कम करने के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू होने जा रहा है. इसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली में लागू किया था. इसका उद्देश्य दिल्ली के ट्रैफिक से निपटने और प्रदूषण कम करने का था. अब यह योजना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भी लागू हो रही है.

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई में वाहनों की संख्या काफी बढ़ रही है, जिसकी वजह से जाम जैसी दिक्कतें आती हैं. यहां के लोगों के पास दुनिया में सबसे ज्यादा अपनी खुद की कारें हैं. दुबई में ही सालिक टैग वाले पंजीकृत वाहन 4 लाख हैं, जो पिछले साल के पहले 6 महीनों की तुलना में 8.8 प्रतिशत अधिक है. वर्तमान में कारों की संख्या 25 लाख है, जबकि 2023 की दूसरी तिमाही में यह लगभग 22 लाख थी. 

लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या
रिपोर्ट के मुताबिक, पांच साल के आंकड़ों के हिसाब से यूएई में हर 2 लोगों के लिए एक कार है यानी प्रति 1,000 लोगों पर 540 वाहन थे, जबकि न्यूयॉर्क, लंदन, सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग जैसे शहरों में प्रति 1,000 लोगों पर 305, 213, 101 और 63 वाहन थे. 2006 में दुबई में पंजीकृत वाहनों की संख्या 740,000 थी, जो 2015 में यह संख्या दोगुना हो गई. यानी यह आंकड़ा 14 लाख हो गया. 2020 तक 18 लाख तक रजिस्टर्ड गाड़ियों की संख्या पहुंच गई. रिपोर्ट में बताया गया कि हर सप्ताह दुबई में लगभग 30 लाख कारें चलती हैं, जिनमें पड़ोसी अमीरात से आने वाली कारें भी शामिल हैं.

इस तरह रहेगा गाड़ियों के चलने का प्लान
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी अबू धाबी में ग्रेजुएट अफेयर्स इंजीनियरिंग की एसोसिएट डीन डॉ. मोनिका मेनेंडेज कहती हैं कि ऑड ईवन योजना, जिसे रोड स्पेस राशनिंग भी कहा जाता है, के लागू होने से कुछ कारों को सड़क से हटा दिया जाता है. इसका मतलब यह है कि 1 और 2 पर खत्म होने वाली कार प्लेट वाले वाहनों को सोमवार को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं है, मंगलवार को 3 और 4, बुधवार को 5 और 6, गुरुवार को 7 और 8, शुक्रवार को 9 और 0. सभी वाहनों को शनिवार और रविवार को सड़क पर चलने की अनुमति होगी. यह योजना मेक्सिको सिटी, एथेंस और बीजिंग समेत दुनिया भर के कई शहरों में लागू की गई है.

ये भी पढ़ें : जापान में शानशान तूफान का कहर जारी, मकान ढहे, कई की मौत, 50 लाख लोगों को खाली करना होगा घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget