एक्सप्लोरर

सिर्फ भारतीयों के लिए नहीं है गोल्डन वीजा! UAE के लाइफटाइम रेसिडेंसी की अफवाह को लेकर सरकार ने दी सफाई

UAE के नागरिकता, सीमा शुल्क और बंदरगाह सुरक्षा प्राधिकरण (ICP) ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया कि UAE भारत और कुछ चुनिंदा देश के लोगों के लिए लाइफटाइम गोल्डन वीजा प्रोग्राम लाया है.

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सरकार ने गोल्डन वीजा प्रोग्राम को लेकर उड़ रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है. सरकार ने यह प्रोग्राम सिर्फ भारत या किसी अन्य चुनिंदा देश के लिए होने की बात को सिरे से नकार दिया है. संयुक्त अरब अमीरात के नागरिकता, सीमा शुल्क और बंदरगाह सुरक्षा प्राधिकरण (ICP) ने उस रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया कि UAE भारत और कुछ अन्य राष्ट्रीयता के लोगों के लिए लाइफटाइम गोल्डन वीजा प्रोग्राम लेकर आया है.

वहीं, ICP ने इस रिपोर्ट को खंडित करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि UAE में गोल्डन वीजा को लेकर दिए गए आवेदन सिर्फ आधिकारिक सरकारी चैनलों के माध्यम से ही प्रबंधित किए जाते हैं. इसके अलावा, गोल्डन वीजा की श्रेणियां, शर्तें और उसका नियंत्रण UAE के कानून और मंत्रिस्तरीय फैसलों के मुताबिक तय किए जाते हैं.

ICP ने गोल्डन वीजा प्रोग्राम को लेकर जारी किया बयान

ICP ने UAE के गोल्डन वीजा प्रोग्राम से जुड़ी अफवाहों को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया. बयान में ICP ने कहा, “हमें कुछ स्थानीय और विदेशी मीडिया और वेबसाइटों में गोल्डन वीजा को लेकर प्रसारित हो रही अफवाहों के बारे में पता चला है. हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि UAE गोल्डन वीजा आवेदन प्रक्रिया में कोई भी आंतरिक या बाहरी सलाहकार निकाय स्वीकृत पार्टी नहीं माना जाता है.”

ICP ने अपने आधिकारिक बयान में किसी देश का नाम लिया. हालांकि, अफवाह यह थी कि UAE का गोल्डन वीजा प्रोग्राम भारतीयों को दिया जा सकता है. लेकिन संयुक्त अरब अमीरात ने इन अफवाहों को अब पूरी तरह से खत्म कर दिया है.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

ICP ने अपने बयान में आगे यह भी कहा कि वे उन सभी संस्थाओं पर कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने आजीवन गोल्डन वीजा को लेकर अफवाहें प्रसारित की. ICP ने कहा कि जिन लोगों को यूएई के गोल्डन वीजा प्रोग्राम को लेकर जानकारी चाहिए, वह उसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः आसियान समझौते को खत्म कर सकता है भारत, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की वजह से बिगड़ी बात, जानें क्यों बढ़ रहा दबाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget