एक्सप्लोरर

Twitter Blue Tick: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव तक टल सकता है ट्विटर का 'ब्लू टिक' प्रोजेक्ट, भारत के लिए जानें क्या है प्लान

Twitter: ट्विटर के मुताबिक, ब्लू टिक वाले यूजर्स को कम विज्ञापन दिखाए जाएंगे, वे लंबे वीडियो पोस्ट कर सकेंगे और क्वॉलिटी कंटेंट के लिए उन्हें प्राथमिकता से रैंक किया जाएगा.

Twitter Blue Tick Project: ट्विटर (Twitter) 'ब्लू टिक' (Twitter Blue Checkmark) के लिए हर महीने 7.99 डॉलर लेने की अपनी योजना को अमेरिका में मध्यावधि चुनावों (US Midterm Elections) तक टाल सकता है. हाल में कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) की ओर से अधिग्रहण किए जाने के बाद ट्विटर ने इस योजना की घोषणा की थी, जिसे लेकर यूजर्स में असंतोष देखा गया. 

न्यू यॉर्क टाइम्स की रविवार (6 नवंबर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर अमेरिका में मंगलवार (8 नवंबर) को होने जा रहे मध्यावधि चुनाव तक ‘ब्लू टिक’ के लिए हर महीने 7.99 डॉलर लेने वाली योजना को रोक सकती है. अमेरिकी संसद और अन्य महत्वपूर्ण गवर्नर पदों के लिए आठ नवंबर को अमेरिका में मध्यावधि चुनाव कराए जाने हैं. ट्विटर के सत्यापन बैज प्रोजेक्ट पर काम कर रहे एक मैनेजर ने कहा कि हमने मध्यावधि चुनाव के बाद इसे नौ नवंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है.

क्या है ट्विटर प्रोफाइल पर ब्लू टिक का मतलब है?

ट्विटर यूजर की प्रोफाइल का सत्यापन किए जाने के बाद जारी किए जाने बैज को ब्लू टिक या ब्लू चेकमार्क के रूप में जाना जाता है. सोशल मीडिया की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ब्लू टिक या चेकमार्क लोगों को ताकत प्रदान करता है. इसमें कहा गया है कि आपके अकाउंट को ठीक उसी तरह ब्लू चेकमार्क मिलेगा जैसे मशहूर हस्तियों, कंपनियों और राजनेताओं को आप पहले से ही फॉलो करते हैं. इसके अलावा, ट्विटर ने इसके तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया है. 

कंपनी के मुताबिक, ब्लू टिक वाले यूजर्स को कम विज्ञापन दिखाए जाएंगे, वे लंबे वीडियो पोस्ट कर सकेंगे और क्वॉलिटी कंटेंट के लिए उन्हें प्राथमिकता से रैंक किया जाएगा. ट्विटर के मुताबिक, बॉट्स के खिलाफ जंग में जो लोग उसकी मदद करने जा रहे हैं, उन्हें आधे विज्ञापनों के साथ पुरस्कृत किया जाएगा. 

भारत के लिए क्या है ट्विटर का प्लान?

सोशल मीडिया मंच के नए मालिक एलन मस्क ने यह कहा है कि ‘ब्लू टिक’ के लिए भारत में यूजर्स से हर महीने शुल्क लेने की शुरुआत एक महीने से भी कम समय में हो सकती है. मस्क ने एक ट्विटर यूजर की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में यह कहा. हालांकि, भारत में यूजर्स को इसके लिए कितने रुपये देने होंगे, इस बारे में कंपनी की ओर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

इस महीने की शुरुआत में मस्क ने ‘ब्लू टिक’ बैज के लिए हर महीने आठ डॉलर का शुल्क लेने की घोषणा की थी. उल्लेखनीय है कि दुनिया के सबसे शख्स मस्क ने लंबे विवाद के बाद 27 अक्टूबर को 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया था. 

यह भी पढ़ें- YouTube और FB की तरह ट्विटर पर भी होगा कंटेंट मोनेटाइजेशन, एलन मस्क ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अगर बेंजामिन नेतन्याहू नहीं, तो कौन हो सकते हैं इजराइल के अगले PM? ये 5 नाम रेस में
Explained: अगर बेंजामिन नेतन्याहू नहीं, तो कौन हो सकते हैं इजराइल के अगले PM? ये 5 नाम रेस में
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget