एक्सप्लोरर

YouTube और FB की तरह ट्विटर पर भी होगा कंटेंट मोनेटाइजेशन, एलन मस्क ने दी जानकारी

Twitter New Feature: यूजर्स यूट्यूब और फेसबुक की तरह ट्विटर पर भी अपने कंटेंट को मोनेटाइज कर पाएंगे. एलन मस्क ने खुद ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी पुष्टि की है.

Twitter Content Monetization: एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर के नए मालिक बन चुके हैं और वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में तरह के तरह बदलाव करते दिख रहे हैं. ट्विटर को खरीदने से पहले ही उनकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर कई शिकायतें थीं, जिनके बारे में वे अक्सर चर्चा भी करते थे.

उन्होंने अब ट्विटर में मोनेटाइजेशन (Monetization On Twitter) के फीचर को जोड़ने का फैसला लिया है. यूजर्स यूट्यूब और फेसबुक की तरह ट्विटर पर भी अपने कंटेंट को मोनेटाइज कर पाएंगे. एलन मस्क ने खुद ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी पुष्टि की है.

एलन मस्क ने मोनेटाइजेशन पर क्या कहा?

हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई रूपरेखा तैयार नहीं की गई है कि यूजर्स अपने कंटेंट को मोनेटाइजेशन कैसे करेंगे. एलन मस्क ने रविवार (6 अक्टूबर) को ट्विटर पर लिखा, "ट्विटर जल्द ही ट्वीट्स में लंबे प्रारूप वाले टेक्स्ट को अटैच करने की क्षमता जोड़ देगा, इससे यूजर्स को अपनी लंबी बातें नोटपैड पर लिखकर उनका स्क्रीन शॉट पोस्ट करने की जरूरत नहीं होगी. ट्विटर पर सामग्री पोस्ट करने वाले क्रिएटर्स को पैसा कमाने का मौका मिलेगा."

'यूट्यूब से ज्यादा पैसे देगा ट्विटर'

बता दें कि ट्विटर पर एक यूजर ने एलन मस्क से मोनेटाइजेशन पर सवाल भी किया. एक यूजर ने उनसे कहा कि यूट्यूब विज्ञापन से हुई कमाई का 55 प्रतिशत तक कंटेंट क्रिएटर्स को देता है. इस पर मस्क ने जवाब दिया कि ट्विटर इससे ज्यादा देगा. इनमें सभी तरह के क्रिएटर्स शामिल होंगे. ट्विटर पर सर्च में भी सुधार होगा. मस्क ने कहा कि इसमें कई कमियां हैं, जिन्हें दूर किया जा रहा है.

Twitter ने पेड सर्विस शुरू की

ट्विटर ने वेरिफिकेशन और ब्लू टिक के लिए अपनी पेड सर्विस शुरू कर दी है. एपल ने अपने ग्राहकों को ट्विटर के नए फैसले की जानकारी देनी शुरू कर दी है. अब एपल के ऐप स्टोर पर ट्विटर ऐप डाउनलोड करते समय लिखा हुआ आ रहा है कि ट्विटर ब्लू सर्विस के लिए आपको 7.99 डॉलर प्रति महीने देने होंगे. अभी ट्विटर ब्लू की सर्विस सिर्फ अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उपलब्ध है. ट्विटर ने उन सुविधाओं की एक सूची का खुलासा किया जो ब्लू टिक खाते को मिलेंगी. कंपनी ने कहा कि ट्विटर ब्लू के ग्राहकों को कम विज्ञापन मिलेंगे, वे लंबे वीडियो पोस्ट कर सकते हैं और क्वालिटी कंटेंट के लिए प्राथमिकता रैंकिंग प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Twitter ने नौकरी से निकाले गए कुछ कर्मचारियों को वापस बुलाया, आखिर मस्क ने क्यों पलटा अपना ही फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खतरनाक साजिश: पाकिस्तान के बाद अब इन देशों के साथ मिलकर भारत को घेरने की तैयारी कर रहा चीन
खतरनाक साजिश: पाकिस्तान के बाद अब इन देशों के साथ मिलकर भारत को घेरने की तैयारी कर रहा चीन
UK की कल्चर मिनिस्टर लिसा नंदी अब नहीं करेंगी ‘X’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल, जानें क्यों लिया ये फैसला?
UK की कल्चर मिनिस्टर लिसा नंदी अब नहीं करेंगी ‘X’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल, जानें क्यों लिया ये फैसला?
सीरिया की राजधानी दमिश्क के कैफे में बड़ा बम धमाका, 5 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
सीरिया की राजधानी दमिश्क के कैफे में बड़ा बम धमाका, 5 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
होर्मुज में क्या है हालात, इस समय रोजाना वहां से कितने गुजर रहे जहाज? आपके हर सवाल का पूरा जवाब
होर्मुज में क्या है हालात, इस समय रोजाना वहां से कितने गुजर रहे जहाज? आपके हर सवाल का पूरा जवाब

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Test Match Highest Run Record: दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी लिस्ट में शामिल
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी लिस्ट में शामिल
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget