एक्सप्लोरर

Turkiye-Syria Earthquake: सीरिया ने इजरायल के दावों को किया खारिज, कहा- भूकंप राहत के लिए नहीं मांगी दुश्मन देश से मदद

दुनियाभर के देशों के नेताओं ने तुर्की और सीरिया में बचाव प्रयासों में मदद के लिए समर्थन भेजने का संकल्प लिया है, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने एक मिनट का मौन रखा.

Turkiye-Syria Earthquake Update: तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में सोमवार को आए भयंकर भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. दोनों देश राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं. इस आपदा की घड़ी में दोनों देशों को दुनिया के कई देश मदद की पेशकश कर रहे हैं. वहीं, इन देशों की तरफ से दूसरे देशों से मदद मांगने की भी बात सामने आई है. इसी कड़ी में सीरिया की तरफ से इजरायल से मदद मांगने की खबर आई थी.

सीरियाई सरकार समर्थक अखबार अल-वतन ने सोमवार को एक आधिकारिक स्रोत का हवाला देते हुए इस बात से इनकार किया कि उसकी सरकार ने भूकंप राहत के लिए इजरायली सहायता का अनुरोध किया है. पड़ोसी देश तुर्किए (तुर्की) में आए शक्तिशाली भूकंप से यहां भी सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और एक हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं.

इजरायल के दावों को सीरिया ने किया खारिज

इजरायल ने पहले कहा था कि उसे भूकंप राहत में सहायता के लिए एक सीरियाई अनुरोध प्राप्त हुआ है और वह दुश्मन पड़ोसियों की मदद के लिए तैयार है, लेकिन सोमवार शाम को सीरिया ने इस तरह की खबर को खारिज कर दिया कि उसने इजरायल से मदद मांगी है.

तुर्किए और सीरिया में 2600 से ज्यादा की मौत 

इस सदी के सबसे शक्तिशाली भूकंप ने सोमवार सुबह तुर्किए (तुर्की) और सीरिया को दहला दिया. सोमवार को आए 7.8 की तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में दोनों देशों में अब तक 2600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 6000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य चल रहा है. चिंता की बात ये है कि तुर्किए (तुर्की) में कुछ इलाकों में अचानक मौसम बदल गया है. बर्फबारी शुरू हो चुकी है जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आने लगी हैं.

भारत ने भी की मदद की पेशकश

वहीं, भारत ने भी इन दोनों देशों को राहत और बचाव कार्यों में मदद का आश्वासन दिया है. इस बीच राहत व बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें, विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड और आवश्यक उपकरण भूकंप प्रभावित क्षेत्र में भेजने के लिए तैयार किए गए हैं. दोनों टीमों में 100 कर्मी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें-

Turkiye Earthquake: सुबह से अब तक 46 बार लगे भूकंप के झटके, तुर्किए (तुर्की) में मची भारी तबाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget