एक्सप्लोरर

Syria Earthquake: सीरिया में 42 घंटे बाद मलबे से बच्चे को जिंदा निकाला, अब काटना पड़ा पैर, मां-पिता और भाई बहन की गई जान

Syria Earthquake News: सीरिया के जंडारिस (Jandaris) शहर में भूकंप से बड़ी तबाही हुई है. कई परिवार मलबे के नीचे अभी भी दबे हैं, उन्हें निकालने की कोशिश जारी है.

Syria Earthquake: तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में आए भीषण भूकंप (Deadly Earthquake) के बाद हर तरफ चीख पुकार मची है. मलबे के ढेर से शवों को निकालने का काम जारी है. इस बीच कई बेहद ही दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं. कई परिवार ऐसे हैं, जिनके सभी सदस्य इस बड़ी आपदा में खत्म हो गए. वहीं, मलबे से अभी भी कुछ लोगों को निकालकर बचाया जा रहा है और उन्हें नई जिंदगी देने की कोशिश की जा रही है. सीरिया (Syria) में तीन साल के एक बच्चे को आपदा के करीब 42 घंटे के बाद बचा लिया गया.

तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में विनाशकारी भूकंप (Devastating Earthquake) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हजार के पार हो गई है. राहत और बचाव का काम जारी है. 

42 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाला बच्चा

सीरिया में भूकंप से भारी तबाही के बीच टार्च की रोशनी में काम कर रहे बचावकर्मियों ने तीन वर्षीय तारिक हैदर को आपदा के लगभग 42 घंटे बाद मलबे से निकाला. सीरिया के जंडारिस शहर में उसका पूरा परिवार खत्म हो गया. उसके परिवार के किसी भी दूसरे सदस्य को नहीं बचाया जा सका. मां-पिता और भाई-बहन सभी इस आपदा की भेंट चढ़ गए और तारिक अब अनाथ हो गया.

बच्चे का पैर काटना पड़ा

सोमवार (6 फरवरी) की आधी रात में सीरिया में आए भूकंप से अनाथ हो गए हैदर को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों को उसका बायां पैर काटना पड़ा. उसकी जिंदगी बचाने की कोशिश की जा रही है. उसकी देखभाल करने वाली एक नर्स मालेक कसीदा ने कहा, "जैसे ही हैदर उठा और हमें अपने सामने देखा तो उसने पूछा- मिरल कहां है? हमने पूछा मिरल कौन है? उसने कहा- मेरी बहन, जो मेरे पास ही सो रही थी.'' 

सीरिया के जंडारिस में बड़ी तबाही

भूकंप (Earthquake) से प्रभावित सीरिया और तुर्कए के क्षेत्रों में लगातार बचावकर्मी अपने काम में जुटे हुए हैं. बचावकर्मियों के मुताबिक भूकंप से सीरिया का जंडारिस (Jandaris) शहर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यहां बड़ी तबाही हुई है. उत्तर पश्चिम में बचाव सेवा सीरियाई सिविल डिफेंस ने गुरुवार को कहा कि कई परिवार मलबे के नीचे दबे हैं. सैकड़ों बच्चों की मौत की आशंका है.

ये भी पढ़ें:

Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए और सीरिया में भूकंप से अबतक 21 हजार से ज्यादा की मौत, मलबे से शवों की तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget