एक्सप्लोरर

'जैसे हिटलर को...', इधर तुर्किये ने चेताया, उधर हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर बोला दूसरा बड़ा अटैक! दागीं 100 मिसाइल्स

Hezbollah Attacks Israel: तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तुलना हिटलर से की है और कहा है कि इजरायल को 'नरसंहार' की कीमत चुकानी पड़ेगी.

Hezbollah Attacks Israel: तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान ने एक तरफ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तुलना हिटलर से की और कहा है कि इजरायल को 'नरसंहार' की कीमत चुकानी पड़ेगी तो वहीं दूसरी तरफ हिजबुल्लाह ने इजरायल के हाइफा शहर के 100 से भी ज्यादा मिसाइलें दागी हैं.

एर्दोगान का कहना है कि आज 7 अक्टूबर है और ठीक 365 दिन पहले उनके 50 हजार भाई बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इनमें सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं थीं. गाजा में अस्पताल, विभिन्न धर्मों के पूजा स्थल और स्कूल अब नहीं बचे. कई पत्रकार नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधि और शांति के दूत अब हमारे बीच नहीं हैं. वह बोले, पहले गाजा, फिलिस्तीन और अब लेबनान में मरने वालों में केवल महिलाएं, बच्चे, शिशु और निर्दोष नागरिक ही नहीं हैं. कई ऐसी संस्थाएं भी हैं, जिनसे मानवता की सेवा करने की अपेक्षा की जाती है. 

'इजरायल के हाइफा शहर में 135 मिसाइलें दागी गईं'

वहीं पिछले एक हफ्ते के भीतर आज (7 अक्टूबर) इजरायल पर दूसरा सबसे बड़ा हमला हुआ. हिज्बुल्लाह ने इस बार लेबनान से 135 'फादी-1' मिसाइल इजरायल के हाइफा क्षेत्र में दागे हैं. ये इजरायल का तीसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है. इस हमले में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिसके बाद इलाके में हाहाकार मच गया है.

इजरायल ने किए 30 हवाई हमले 

बयान में कहा गया, इस्लामिक प्रतिरोध के लड़ाकों ने निमरा बेस और करमील बस्ती पर भी रॉकेट दागे. वहीं लेबनानी सैन्य सूत्रों ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि इजरायल ने सोमवार सुबह दक्षिणी लेबनान के कस्बों, गांवों और खुले इलाकों पर 30 हवाई हमले किए. सूत्रों ने कहा कि पूर्वी लेबनान के बालबेक शहर और उसके आसपास के इलाकों पर 28 हवाई हमले दर्ज किए गए, जबकि इजरायली तोपखाने ने दक्षिणी लेबनान के 34 से अधिक सीमावर्ती गांवों और कस्बों पर लगभग 200 गोले दागे.

एक लेबनानी समेत 4 लोगों की मौत

सूत्रों ने बताया, दक्षिणी लेबनान के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित श्रीफा शहर में एक घर को निशाना बनाकर हवाई हमला किया गया, जिसमें लेबनानी सेना के एक सदस्य सहित चार नागरिकों की मौत हो गई. 23 सितंबर से इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के साथ खतरनाक तनाव के तहत लेबनान पर गहन हमले किए हैं.

यह भी पढ़ें- J&K Elections 2024: कौन से हैं वो 5 अहम किरदार, जो किंगमेकर बन BJP की नैया करा सकते हैं पार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget