एक्सप्लोरर

Turkey: तुर्किए में बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, पांच कर्मचारियों की मौत

Turkey Explosion News: तुर्किए की एक बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई. फैक्ट्री में हुआ विस्फोट इतना भीषण था कि बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया.

Turkey Explosion: तुर्किए की राजधानी अंकारा में शनिवार (10 जून) को एक बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आने के कारण पांच कर्मचारियों की मौत हो गई. फैक्ट्री में हुआ विस्फोट इतना भीषण था कि बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया.

एपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के स्वामित्व वाले मैकेनिकल एंड केमिकल इंडस्ट्री कॉरपोरेशन के परिसर में सुबह करीब 8:45 बजे विस्फोट हुआ, जो राजधानी अंकारा के बाहरी इलाके में है. रिपोर्ट के अनुसार, इस ब्लास्ट को लेकर अंकारा के गवर्नर वासिप साहिन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि पांच कर्मचारियों की मौत हुई है. इसके अलावा कोई भी श्रमिक फैक्ट्री के अंदर नहीं फंसा है. 

ब्लास्ट के कारण की हो रही जांच 

उन्होंने आशंका जताई कि डायनामाइट के उत्पादन के दौरान रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण विस्फोट हुआ. उन्होंने कहा कि घटना को लेकर जांच की जा रही है, इसके बाद ही ब्लास्ट की असल वजह के बारे में बताया जा सकेगा.

साहिन ने आगे बताया कि फैक्ट्री में विस्फोटक और रॉकेट बनाए जाते हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के आसपास की दुकानों और मकानों की खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए. ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों के परिजनों का जमावड़ा लग गया. 

2014 की घटना में हुई थी 300 की मौत

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में तुर्किए में एक कोयला खदान में ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 40 लोगों की मौत हुई थी. यह घटना काला सागर के किनारे बसे बार्टिन के अमासरा शहर की सरकारी टीटीके अमासरा मुसेसे मुदुर्लुगु खदान में हुआ था. इससे पहले साल 2014 में सोमा शहर में एक कोयला खदान के अंदर आग लगने से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Somalia Attack: सोमालिया की राजधानी में आतंकी हमला, 9 लोगों की मौत, 20 घायल, इस संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget