एक्सप्लोरर

Somalia Attack: सोमालिया की राजधानी में आतंकी हमला, 9 लोगों की मौत, 20 घायल, इस संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

Terrorist Attack In Somalia: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु को एक बार फिर आतंकियों ने निशाना बनाया है. शुकवार को हुए एक हमले में कुल नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि बीस लोग घायल हुए हैं.

Somalia Terrorist Attack: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में शुक्रवार (9 जून) को बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें तीन जवानों समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए. सोमालिया की पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है. शुक्रवार की रात समुद्र के किनारे स्थित एक होटल में आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद करीब छह घंटे तक सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच फायरिंग चली. पुलिस ने एक बयान में कहा कि पर्ल रेस्तरां में मारे गए लोगों में छह नागरिक और तीन सैनिक थे. इसके अतिरिक्त, आमीन एंबुलेंस सेवा के निदेशक अब्दिकादिर अब्दिरहमान ने कहा कि उनके समूह ने घटनास्थल से 20 घायल लोगों को निकाला था. अलकायदा से जुड़े जिहादी संगठन अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है. इस आतंकी घटना के बाद होटल को सील कर दिया गया है. 

इस आतंकी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी 

इस घटना को लेकर सोमाली नेशनल न्यूज एजेंसी ने ट्विटर पर कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार अल-शबाब आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया है. शनिवार को पुलिस ने बताया कि अलकायदा से जुड़े जिहादी करीब 15 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थित संघीय सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहे हैं. वे अक्सर होटलों को निशाना बनाते हैं, जो सोमाली संभ्रांत नागरिकों और विदेशी अधिकारियों की मेजबानी करते हैं. 

कई हमलों को अंजाम दे चुका है अल-शबाब

इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में अल-शबाब के आतंकवादियों ने एक होटल पर हमला किया था. उस हमले में भी 9 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए थे. अल-शबाब ने मोगादिशू शहर में इससे पहले भी कई भयानक विस्फोटों को अंजाम दिया है. आतंकी संगठन अल-शबाब की स्थापना 2006 में हुई थी. जिसके बाद से यह आतंकी संगठन नियमित रूप से सोमालिया में घटनाओं को अंजाम देता रहता है. 

ये भी पढ़ें: Ukraine Dam Disaster: युद्ध में सबसे बड़ा बांध टूटने से यूक्रेन के हालात खराब, UN ने कहा- बाढ़ पीड़ितों तक मदद नहीं पहुंचने दे रहा रूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तेल की एक बूंद भी...', ईरान की होर्मुज पर डराने वाली चेतावनी
'तेल की एक बूंद भी...', ईरान की होर्मुज पर डराने वाली चेतावनी
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
बांग्लादेश: पहले हिंदू परिवार को मारा, फिर नहाए, खाना खाया, ड्रग्स भी लिया
बांग्लादेश: पहले हिंदू परिवार को मारा, फिर नहाए, खाना खाया, ड्रग्स भी लिया
इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल
इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget