एक्सप्लोरर

तुर्की में बड़ा आतंकी हमला, दो बम धमाकों में 29 की मौत, 166 लोग घायल

नई दिल्ली: तुर्की में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. तुर्की के शहर इस्तांबुल में 2 बम धमाके हुए हैं. दोनों धमाके एक फुटबॉल स्टेडियम के बाहर कार में हुए. तुर्की के गृह मंत्री सुलेमान सोल्यो के मुताबिक हमला पुलिस को निशाना बनाकर किया गया था.

इस आतंकी हमले में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 166 लोग घायल हुए हैं. मरने वालों में पुलिस वाले भी शामिल हैं. जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त मैदान में फुटबॉल मैच भी चल रहा था. मैच खत्म होने बाद दर्शक घर लौट रहे थे और इसी दौरान धमाका हो गया. तुर्की के राष्ट्रपति रसिप​ एर्दोगन ने ट्वीट कर घटना की निंदा की और मरने वालों को श्रद्धांजलि भी दी.

पहला विस्फोट बेसिक्तास स्टेडियम के ठीक बाहर हुआ. दूसरा विस्फोट कुछ ही क्षण बाद हुआ. अधिकारियों का कहना है कि दूसरा विस्फोट एक आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया. स्टेडियम के पीछे से धुंआ निकलने के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और एंबुलेंस घायलों को अस्पतालों ले जाने में जुट गईं. आसपास की इमारतों की खिड़कियों के टूटे हुए शीशे इधर-उधर बिखरे पड़े थे.

इस हमले की तत्काल जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है. इस साल, इस्तांबुल में कई बम हमले हुए हैं, जिनके लिए अधिकारियों ने इस्लामिक स्टेट समूह को दोषी ठहराया है या फिर कुर्द आतंकियों ने उसकी जिम्मेदारी ली है. बीते 15 जुलाई को तख्तापलट के प्रयास के बाद से आपातकाल लगा हुआ है.

सोएलू ने यह बात स्वीकार की कि देश ऐसे ‘कई तत्वों’ के खिलाफ संघर्ष कर रहा है, जो आतंकवाद के खिलाफ उसकी लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.

तुर्की इस्लामिक स्टेट और पड़ोसी सीरिया एवं इराक में सक्रिय उसके सशस्त्र बलों के खिलाफ लड़ रहे अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन में साझेदार है. यह दक्षिणपूर्व में प्रतिबंधित कुर्द आंदोलन के साथ भी एक नए संघर्ष में है.

व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि वाशिंगटन इस हमले की ‘‘कड़े शब्दों में निंदा’’ करता है.

प्राइस ने एक बयान में कहा, ‘‘हम तुर्की, अमेरिका और वैश्विक शांति एवं स्थिरता को खतरे में डालने वाले सभी आतंकियों के खिलाफ अपने नाटो सहयोगी तुर्की के साथ खड़े हैं.’’ विस्फोट स्थल पर मौजूद एक टैक्सी चालक इस्माइल कोस्कन ने कहा कि विस्फोट के कारण उसका सिर टैक्सीमीटर से जा लगा और उसके कानों में विस्फोट और लोगों के चीखने की आवाजें अब तक गूंज रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
Israel Iran War: 'भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका', जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची
'भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका', जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची
Israel-US Iran War Live: बगदाद में महासंग्राम! अमेरिकी दूतावास पर भीषण हमला, धुएं का गुबार दिखा
Israel Iran War Live: बगदाद में महासंग्राम! अमेरिकी दूतावास पर भीषण हमला, धुएं का गुबार दिखा
Iran Drone: ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Drone: ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
Embed widget