एक्सप्लोरर

टीटीपी के 10 करोड़ के इनामी आतंकी ने पाक सेना को दी खुली चुनौती, कहा- सैनिकों के बजाए...

TTP आतंकी संगठन ने गुरुवार को पाकिस्तानी सेना पर हमले का एक वीडियो सार्वजनिक किया, जिसमें 'जोगी मिलिट्री फोर्ट' के सैन्य अड्डे पर किए गए 7 अक्टूबर के हमले की तस्वीरें सामने आ गईं.

पाकिस्तानी सेना पर किस तरह से उसके पाले हुए आतंकी अब हावी हो रहे हैं और सैनिकों को मारकर, सेना के हथियार छीन रहे हैं, गाड़िया छीन रहे हैं, सेना के जनरलों को खुद लड़ने की धमकी दे रहे हैं, उसकी एक तस्वीर गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को फिर सामने आई, जब आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान ने खैबर पख्तूनख्वाह के कुर्रम इलाके के 'जोगी मिलिट्री फोर्ट' के सैन्य अड्डे पर किए गए 7 अक्टूबर के हमले की वीडियो फुटेज अपने चैनल 'उमर मीडिया' पर सार्वजनिक की.

कुल 12 मिनट की सार्वजनिक की गई वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि कैसे पाकिस्तानी सेना के सैन्य ठिकाने 'जोगी मिलिट्री फोर्ट' के पास तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) का कमांडर मौलवी अहमद काजिम अपने आतंकी साथियो के साथ सेना के अड्डे पर हमला कर रहा है. इस पर पाकिस्तानी सरकार ने अभी 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का इनाम रखा है. 

TTP ने 22 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का किया दावा

वीडियो में दिखाया गया कि पहले TTP का फिदायिन हमलावर सेना के ठिकाने जोगी मिलिट्री फोर्ट के पास जाकर खुद को उड़ाने की कोशिश करता है. इसके बाद मौलवी अहमद काजिम और उसके बाकी साथी पाकिस्तानी सेना पर हमला कर देते हैं. दोनों तरफ से घंटों तक गोलीबारी होती है. पाकिस्तानी सेना ने जानकारी दी थी कि हमले में उसके 11 सैनिक मारे गए थे, लेकिन TTP ने दावा किया कि उसके हमले में 22 सैनिक मारे गए थे.

साथ ही वीडियो में टीटीपी ने पाकिस्तानी सैन्य अड्डे पर मौजूद सैनिकों को मारने के बाद उसके हथियार को भी लूटने की तस्वीर सार्वजनिक की और दिखाया कि कैसे जोगी मिलिट्री फोर्ट पर हमला करके तहरीक ए तालिबान ने सेना के 13 AK-47, एक LMG और एक रॉकेट का कब्जे में लिया. 

TTP की कमांडिंग अफसर को खुली चुनौती

साथ ही वीडियो में 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये के इनामी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के कमांडर मौलवी अहमद काजिम ने पाकिस्तानी सेना की एक गाड़ी को भी कब्जे में लेने का दावा किया और कोहाट स्थित 9 इंफैंट्री डिवाइजन के जनरल रैंक के कमांडिंग अफसर को धमकी दी.

TTP ने कहा कि पाकिस्तानी कमांडर तहरीक ए तालिबान के सामने अपने सैनिकों को लड़ने के लिए भेजना छोड़ दें और अगर हिम्मत है तो TTP का कमांडर मौलवी अहमद काजिम जल्द ही कोहाट पर हमला करेगा, वहां खुद आकार उसके और उसके साथियों से लड़ें.

ये भी पढ़ें:- 'लोगों के लिए अपना जीवन बलिदान किया', नारायण गुरु के योगदान की राष्ट्रपति मुर्मू ने की सराहना

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?

वीडियोज

27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget