एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के जिस मेजर ने किया था विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा, TTP ने उसे मार गिराया

भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी मोइज अब्बास शाह की अहम भूमिका थी. कूटनीतिक पहल के बाद पाकिस्तान ने विंग कमांडर को रिहा कर दिया था.

पाकिस्तान के वजीरिस्तान में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लड़ाकों ने उस मेजर को ढेर कर दिया है, जिसने साल 2019 में भारत के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने का दावा किया था. पाकिस्तानी सेना ने पुष्टि की है कि टीटीपी के हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और जिब्रान नाम के सैनिक की मौत हुई है. घात लगाए टीटीपी के लड़ाकों ने दोनों की हत्या की है.

बताया जा रहा है कि ये घटना दक्षिणी वजीरिस्तान के सरोघा की है. एक अभियान के तहत मेजर मोइज अब्बास शाह और सैनिक जिब्रान संवेदनशील इलाके में खुफिया ऑपरेशन को अंजाम देने पहुंचे थे, इसी दौरान टीटीपी के साथ हुए एनकाउंटर में मेजर अब्बास और सैनिक जिब्रान की मौत हो गई. वहीं पाकिस्तानी सेना का दावा है कि टीटीपी के 11 सदस्यों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है.  

बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र करने से बची पाकिस्तानी सेना 

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के एक बयान के अनुसार, 24 जून 2025 को सुरक्षाबलों ने दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के सरोघा क्षेत्र में एक ऑपरेशन किया. इस हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारे गए हैं. ISPR ने कहा कि मेजर मोइज को पाकिस्तानी दहशतगर्दों के खिलाफ किए गए कई अभियानों में उनके साहसिक कार्यों के लिए जाना जाता था. हालांकि इस दौरान ISPR ने बालाकोट स्ट्राइक का जिक्र नहीं किया. 

पाकिस्तान में भी हुई थी अभिनंदन की चर्चा 

फरवरी 2019 में पाकिस्तानी स्पेशल फोर्स (एसएसजी) के कमांडो मेजर मोइज अब्बास का नाम तब चर्चा में आया था जब पाकिस्तानी सेना ने भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ा था.  

27 फरवरी को पाकिस्तान वायु सेना ने भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की. विंग कमांडर अभिनंदन उस समय श्रीनगर के 51 स्क्वाड्रन में तैनात थे और मिग-21 बाइसन उड़ा रहे थे. उन्होंने अपने शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान के एफ 16 लड़ाकू विमान को गिरा दिया. 

डॉग फाइट के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी लड़ाकू विमान का पीछा करते करते पाकिस्तानी सीमा में पहुंच गए, जहां एक मिसाइल उनके विमान से टकराई. विंग कमांडर अभिनंदन ने खुद की जान बचाने के लिए इजेक्ट किया, लेकिन वो भारतीय सीमा की जगह पाकिस्तानी सीमा में चले गए. इस दौरान स्थानीय लोगों ने विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ लिया. 

दावा किया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय युद्ध नियमों का उल्लंघन कर अभिनंदन को पकड़ने में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी मोइज अब्बास शाह की अहम भूमिका रही थी. विंग कमांडर अभिनंदन का वो वीडियो आज भी वायरल है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने हुंकार भरी थी. कूटनीतिक पहल के बाद पाकिस्तान ने विंग कमांडर को रिहा कर दिया था.

ये भी पढ़ें:

50 Year of Emergency: 'मैं' का अहंकार, 'हम' की आजादी, इमरजेंसी की बरसी पर बोली BJP, जानें इंदिरा गांधी ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget