एक्सप्लोरर

'हमें सब कुछ पता था, लेकिन...', ईरान पर इजरायल के हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान

US on Israel-Iran War: ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरानी अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया है और बातचीत दोबारा शुरू करने में रुचि दिखाई है.

US on Israel-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रॉयटर्स से बातचीत में खुलासा किया कि उन्होंने ईरान को परमाणु समझौते पर राजी होने के लिए 60 दिन का वक्त दिया था, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया. ट्रंप ने कहा, “वे समझौते के बेहद करीब थे और उन्हें समझौता कर लेना चाहिए था. शायद अब कुछ हो जाए.” ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी, इसलिए ही 60 दिन का समय दिया गया था. “आज 61वां दिन है. हम जानते थे कि क्या हो रहा है,” 

ईरान का परमाणु कार्यक्रम अब है या नहीं, कोई नहीं जानता
इजरायल द्वारा ईरान के इस्फहान जैसे ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों के बाद ट्रंप ने कहा कि अब यह भी साफ नहीं है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम अभी भी चालू है या पूरी तरह खत्म हो गया है. उन्होंने इसे “बहुत विनाशकारी हमला” बताया.

बातचीत का मौका अभी भी है
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को प्रस्तावित परमाणु वार्ता होनी है, लेकिन यह तय नहीं है कि वह अब होगी या नहीं. उन्होंने Walla को बताया कि इजरायली हमले कूटनीतिक बातचीत में बाधा नहीं बनेंगे. शायद अब ईरान गंभीरता से डील करेगा.

CNN से बातचीत में ट्रंप ने इजरायल के हमले को “बहुत सफल” बताया और कहा, “हमने इजरायल का समर्थन वैसा किया है जैसा पहले किसी ने नहीं किया.” अंत में उन्होंने ईरान को चेतावनी दी, “अब भी वक्त है समझौते का, वरना देर हो जाएगी. जिन कट्टरपंथियों से मेरी बातचीत होती थी, वे अब जिंदा नहीं हैं.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को NBC को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान के पास अब भी परमाणु समझौते पर बातचीत का मौका हो सकता है. उन्होंने कहा कि ईरान पहले यह मौका चूक गया, लेकिन अब उसे एक और मौका मिल सकता है. ट्रंप ने यह भी बताया कि ईरानी अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया है और बातचीत फिर से शुरू करने की इच्छा जताई है.

उन्होंने कहा, “अब वे मुझे कॉल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे समझौता करना चाहते हैं.” यह बयान इजरायल के उन ताजा हवाई हमलों के बाद आया है, जिनमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े कई ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इन हमलों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget