एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति ट्रंप का संक्रमित होना बताता है कि अमेरिका में वायरस कितना खतरनाक है- एक्सपर्ट

अमेरिका में 70 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और संक्रमण के मामले में वह दुनिया में पहले नंबर पर है. इसके साथ ही 208,000 से अधिक लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है.

सेंट चार्ल्स: स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कोरोना वायरस से संक्रमित होना इस बात की याद दिलाता है कि वायरस व्यापक रूप से फैल चुका है और देश पर यह कितना बड़ा संकट है. अमेरिका में कई हफ्तों से इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और ट्रंप उन लाखों अमेरिकियों में से एक हैं जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है.

व्हाइट हाउस के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ मार्क मीडोज ने शनिवार को कहा कि ट्रंप की देखभाल के लिए अगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण रहेंगे. हाल ही में ट्रंप के कुछ शीर्ष सलाहकारों और सहयोगियों के भी वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी.

वॉशिंगटन में कैसर फैमिली फाउंडेशन से संबद्ध जोश मिकाउद ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पूरी तरह से वायरस की पहुंच से दूर नहीं है, यहां तक कि जो सुरक्षा के दायरे में हैं, वे भी इसकी पहुंच से दूर नहीं हैं. इस बीमारी के अमेरिका पहुंचने के आठ महीने बाद भी चिंता कम नहीं हुयी है और कई आयोजन रद्द कर दिए गए हैं.

कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ठंड के महीनों में संक्रमण में वृद्धि हो सकती है. कुछ अर्थशास्त्रियों का कहना है कि नौकरी बाजार को पूरी तरह से उबरने में समय लग सकता है और 2023 में स्थिति सामान्य हो सकती है. अमेरिका में 70 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और संक्रमण के मामले में वह दुनिया में पहले नंबर पर है. इसके साथ ही 208,000 से अधिक लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है.

वाशिंगटन में ‘हेल्थ पॉलिसी अलायंस’ के बोर्ड अध्यक्ष डॉ रीड टक्सन ने कहा कि आंकड़े काफी भयावह हैं और ये हमें इस बात की सच्चाई बताते हैं कि यह कितना दर्दनाक, अस्वीकार्य और बेतुका है. उन्होंने कहा कि हर एक अमेरिकी को अपनी सतर्कता दोगुनी करनी चाहिए. यदि हम ऐसा नहीं करते हैं, तो हम मूर्ख और गैरजिम्मेदार हैं.

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि वे ट्रंप के संक्रमित होने से चकित हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस बात से लोगों को एहसास होगा कि उन्हें महामारी को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है. ट्रंप के संक्रमित होने की खबर ऐसे समय आयी है जब अमेरिका में औसतन हर दिन 40,000 मामले सामने आ रहे हैं. कई राज्यों में स्थिति में सुधार हो रहा है और वहां इस सप्ताह प्रतिबंधों में कुछ ढील दी गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget