एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: ट्रंप सरकार ने अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए झोंके 3000 अरब डॉलर, बेरोजगारी की दर 8.4%

अमेरिका के वित्त मंत्री ने कहा, हमें महामारी से पहले के स्तर पर पहुंचने के लिए 75 लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हैं. हम छोटे व्यवसायों की मदद करना चाहते हैं.

वॉशिंगटन: अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन ने कहा कि ट्रंप सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए तीन हजार अरब डॉलर की पूंजी खर्च की है. म्नूचिन ने ‘फॉक्स चैनल’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "अर्थव्यवस्था को लेकर हमारी योजना जिस तरह से परिणाम दे रही है, हम और राष्ट्रपति ट्रंप इससे अधिक खुश हो ही नहीं सकते हैं. हमने आर्थिक प्रणाली में तीन हजार अरब डॉलर की पूंजी लगायी है. लोगों को लग रहा था कि हमारे देश में बेरोजगारी की दर 25 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी. हमारा सौभाग्य, बेरोजगारी दर उसके आसपास भी नहीं जा पायी. हमारे यहां बेरोजगारी की दर अब 8.4 प्रतिशत के स्तर पर है."

75 लाख लोगों को रोजगार देना बाकी म्नूचिन ने कहा, "ट्रंप सरकार छोटे व्यवसायों की मदद कर रही है और लोगों के लिए रोजगार के अवसरों का दोबारा सृजन करने की दिशा में प्रयास रही है. लेकिन राष्ट्रपति और मेरा मानना है कि हमें राहत के अतिरिक्त अधिक कदम उठाने होंगे. हमें महामारी से पहले के स्तर पर पहुंचने के लिए 75 लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हैं. हम छोटे व्यवसायों की मदद करना चाहते हैं. हम उन व्यवसायों की मदद करना चाहते हैं, जो इस महामारी से प्रभावित हुए हैं."

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले हुए 2.7 करोड़ के पार वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 2.7 करोड़ से अधिक हो गई है. वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 882,000 से अधिक हो गई हैं. सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि सोमवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 27,002,224 हो गई थी और इससे होने वाली मौतों की संख्या 882,053 हो गई थी.

अमेरिका संक्रमण के 6,275,614 मामलों और उससे हुई 188,932 मौतों के साथ दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. ब्राजील 4,137,521 संक्रमण और 126,650 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, भारत तीसरे (4,113,811) स्थान पर है.

ये भी पढ़ें- कोरोना का कहर: दुनियाभर में अबतक 8.87 लाख लोगों की मौत, पिछले 24 घंटों में 2.30 केस बढ़ें अमेरिका-भारत-ब्राजील कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित, सिर्फ यहां हैं दुनिया के 54% केस, 44% की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget