एक्सप्लोरर

Titanic Tour: टाइटैनिक तक जाने के लिए फिर होगा 'मौत का सफर', क्या है इस यात्रा का मकसद?

Titanic Wreckage: टाइटैनिक जहाज 1912 में समुद्र में डूब गया था. लेकिन इसके डूबने के 100 साल बाद भी लोग यहां तक जाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं.

Titanic Expedition: समुद्र में डूबे टाइटैनिक जहाज तक जाने के लिए एक अभियान शुरू किया जाने वाला है. इस अभियान को एक अमेरिकी कंपनी कर रही है. कंपनी का इरादा जहाज के मलबे से ऐतिहासिक चीजों को उठाकर लाना है. हालांकि, अमेरिका की सरकार किसी भी हालत में टाइटैनिक तक के इस सफर को होने नहीं देना चाहती है. इसके लिए कानून और अंतरराष्ट्रीय समझौतों का सहारा लिया जा रहा है.

अभियान का आयोजन अमेरिकी कंपनी आरएमएस टाइटैनिक इंक कर रही है. इस कंपनी के पास टाइटैनिक को मलबे को समुद्र से उठाकर लाने का अधिकार है. आरएमएस टाइटैनिक इंक डूब चुके जहाज से मिलने वाली चीजों की प्रदर्शनी लगाती है. सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि जून में टाइटन पनडुब्बी के समुद्र में डूबने से पांच लोगों की मौत हुई. इसके बाद भी कंपनी टाइटैनिक तक 'मौत का सफर' कर रही है. 

टाइटैनिक तक जाने की वजह क्या है? 

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, आरएमएस टाइटैनिक इंक का इरादा मई 2024 में टाइटैनिक तक जाने का है. कंपनी का कहना है कि वह जहाज के मलबे की तस्वीर लेना चाहती है. कंपनी का मकसद जहाज के भीतर की तस्वीरों को भी लेना का है. वह मलबे में दबी कलाकृतियों को जमीन पर वापस लाना चाहती है. सबसे ज्यादा चर्चा टाइटैनिक के मार्कोनी रूम की हो रही है. ये वही रूम है, जहां जहाज का रेडियो मौजूद है. 

मार्कोनी एक वायरलैस टेलीग्राफ मशीन था. जब जहाज अटलांटिक महासागर में डूब रहा था, तो उस वक्त मार्कोनी के जरिए ही सिग्नल भेजा गया था. मोर्स कोड में भेजे गए सिग्नल को तट पर मौजूद एक रिसीविंग स्टेशन ने डिकोड किया और तुरंत मदद के लिए जहाज भेजे. तब जाकर टाइटैनिक के लाइफ बोट में जान बचाकर भागे लोगों का रेस्क्यू हुआ था. मार्कोनी के मैसेज के चलते 700 लोगों की जान बची थी. 

आरएमएस टाइटैनिक इंक चाहती है कि वह इस मार्कोनी रूम में जाए और अगर उसे टेलीग्राफ मशीन दिखाई पड़ती है, तो उसे वापस जमीन पर लाया जाए. कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह उन चीजों को हाथ तक नहीं लगाएगी, जो जहाज से चिपक चुकी हैं. मगर जो वहां तैर रही वस्तुएं हैं, उन्हें जरूर वापस लाया जाएगा. इस काम को पूरा करने के लिए ही टाइटैनिक तक जाने का खतरनाक सफर होगा. 

अमेरिका क्यों रोक रहा अभियान?

आरएमएस टाइटैनिक इंक को टाइटैनिक तक जाने से रोका जा रहा है. अमेरिका ने इसके पीछे तर्क दिया है कि टाइटैनिक के टूट चुके पतवार के जरिए उसके भीतर नहीं जाया जा सकता है. टाइटैनिक के भीतर जाना अमेरिकी कानून के दायरे में आता है. ब्रिटेन संग इसे लेकर समझौता हुआ है. अगर किसी को टाइटैनिक तक जाना है, तो उसे अमेरिकी सरकार की इजाजत लेनी होगी. 

अमेरिका को ये भी लगता है कि अगर कंपनी वहां तक जाती है, तो टाइटैनिक में मौजूद कलाकृतियों और मानव अवशेष को नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा, जून में जिस तरह से टाइटन पनडुब्बी हादसा हुआ है, उसने भी चिंताएं बढ़ाई हुई हैं. हालांकि, यहां पूरा मामला अमेरिकी सरकार की इजाजत के बिना टाइटैनिक तक जाने का है. 

यह भी पढ़ें: लापता टाइटन पनडुब्बी के मलबे को खोजने वाली टीम ने मांगी माफी, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget