एक्सप्लोरर

Titanic Submarine Accident: लापता टाइटन पनडुब्बी के मलबे को खोजने वाली टीम ने मांगी माफी, जानें वजह

Titanic Submarine: टाइटैनिक का मलबा दिखाने जा रही पनडुब्बी में गोता लगाने के करीब डेढ़ घंटे बाद विस्फोट हो गया था. पनडुब्बी में सवार दो अरबपतियों समेत कुल पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

Submarine Accident: हाल ही में गई टाईटेनिक के मलबे को देखने टाइटन सबमरीन हादसे का शिकार हो गई थी. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी. कड़ी मश्कत के बाद पनडुब्बी का मलबा बरामद कर लिया गया. बचाव दल के सदस्यों ने 12,500 फीट पानी के नीचे मलबा निकाला. इस पूरे मिशन को याद कर बचाव दल का नेतृत्व करने वाले एडवर्ड कैसानो भावुक हो उठे. 

उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए नम आंखों के साथ कहा कि यह हम सब के लिए बड़े दुख की बात है कि हमारा बचाव अभियान रिकवरी में बदल गया. यह एक बहुत ही जटिल ऑपरेशन था और खतरे से भरा था. शायद ऐसा ऑपरेशन, जिसे हमारी टीम भुला नहीं पाएगी. 

बचाव अभियान के दौरान था दबाव 

अपनी कंपनी (पेलजिक रिसर्च सर्विसेज) के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में एडवर्ड कैसानो ने कहा कि जैसे ही वह अपने सहयोगियों के साथ 22 जून को समंदर के अंदर अपने मिशन के लिए निकले, पूरी टीम पर अलग ही तरह का दबाव था. उन्होंने बताया कि जब कई हाई-डेफिनिशन कैमरों ने मलबे की तस्वीरें भेजीं, वो बेहद ही भयावह थे. ये तस्वीरें हम सब के लिए विचलित करने वाली थी. 

उन्होंने आगे भावुक होकर कहा कि मुझे माफी मांगनी होगी.  हम अपने बचाव अभियान में सफल नहीं हो पाए. हम टाइटन सबमरीन पर सवार यात्रियों की जान नहीं बचा पाए. उन्होंने आगे कहा कि मेरी टीम के सहयोगी अभी असहाय महसूस कर रहे हैं. इस घटना को भूलने में हम सबको थोड़ा वक्त लगेगा.  

हम लापता पनडुब्बी से दूर थे 

एपी की रिपोर्ट के अनुसार, कैसानो ने अपने पानी के भीतर बचाव अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि जब उनकी टीम उत्तरी अटलांटिक में उस स्थान पर पहुंची, जहां टाइटन उतरा था. तो वहां पहले से ही 10 जहाजों और विमानों मौजूद थे. जो राहत एवं बचाल दाल का हिस्सा था. उन्होंने आगे कहा कि जहाजों में से एक 'डीप एनर्जी' भी मौजूदा था, जो आम तौर पर गहरे पानी में पाइप और केबल बिछाता है. डीप एनर्जी की भी पहुंच 2,700 मीटर की गहराई तक ही थी. लेकिन लापता टाइटन का मलबा समुद्र तल पर लगभग 3,810 मीटर पानी के नीचे स्थित था. 

गौरतलब है कि टाइटैनिक का मलबा दिखाने जा रही पनडुब्बी में समंदर में गोता लगाने के करीब डेढ़ घंटे बाद विस्फोट हो गया था. इससे पनडुब्बी में सवार दो अरबपतियों के साथ कुल पांच यात्रियों की तुरंत मौत हो गई थी. इस घटना ने पूरी दुनिया को दहला कर रख दिया .

ये भी पढ़ें: France Riots: 'CM योगी को 24 घंटे के भीतर फ्रांस भेजा जाए', दंगे की आग में जल रहे देश को बचाने के लिए यूरोपियन डॉक्टर ने की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget