एक्सप्लोरर

Oracle करेगी अमेरिका में टिकटॉक का ‘अधिग्रहण’, माइक्रोसॉफ्ट का प्रस्ताव खारिज

ट्रंप प्रशासन ने टिकटॉक पर 20 सितंबर तक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी देते हुए बाइटडांस को निर्देश दिया था कि वह अमेरिका में अपने कारोबार को बेच दे.

वॉशिंगटन: अमेरिका में लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक के अधिग्रहण की दौड़ में Oracle ने माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ दिया है. सत्य नाडेला की अगुवाई वाली माइक्रोसॉफ्ट की टिकटॉक के अधिग्रहण की बोली को खारिज कर दिया गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक के अमेरिकी परिचालन की बिक्री के लिए 20 सितंबर की समयसीमा तय की थी. ट्रंप ने कहा था कि यदि 20 सितंबर तक टिकटॉक की बिक्री किसी अमेरिकी कंपनी को नहीं की जाती है, तो इस ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.

सूत्रों ने रविवार को कहा कि टिकटॉक का स्वामित्व रखने वाली कंपनी ने इस सौदे के लिए माइक्रोसॉफ्ट के बजाय ऑरैकल का चयन किया है. इस सौदे से अमेरिकी में यह लोकप्रिय ऐप चलन में बनी रह सकती है.

माइक्रोसॉफ्ट का प्रस्ताव खारिज माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि टिकटॉक का स्वामित्व रखने वाली चीन की कंपनी बाइटडांस ने उसे सूचित किया है कि इस अधिग्रहण के लिए उसकी बोली को खारिज कर दिया गया है. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि हमारा प्रस्ताव टिकटॉक के प्रयोगकर्ताओं के लिए अच्छा है. साथ ही हम राष्ट्रीय सुरक्षा हितों का भी सरंक्षण करते.’’

इस बीच, ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि टिकटॉक द्वारा तकनीकी भागीदार के रूप में ऑरैकल का चयन उसके (ऑरैकल) द्वारा सोशल मीडिया ऐप में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने से भी है.

वॉलमार्ट ने भी जताई है रूचि ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑरैकल को टिकटॉक का तकनीकी भागीदार घोषित किया जाएगा. इस सौदे को पूरी तरह सीधी बिक्री नहीं कहा जा सकता. इससे पहले वॉलमार्ट ने इस अधिग्रहण में माइक्रोसॉफ्ट के साथ भागीदारी की इच्छा जताई थी. वॉलमार्ट ने रविवार को कहा कि उसकी टिकटॉक में निवेश करने में रुचि है और वह इस बारे में बाइटडांस और अन्य पक्षों से बातचीत कर रही है.

पहले ट्रंप प्रशासन ने टिकटॉक पर 20 सितंबर तक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी देते हुए बाइटडांस को निर्देश दिया था कि वह अमेरिका में अपने कारोबार को बेच दे. ट्रंप प्रशासन का कहना था कि टिकटॉक के चीन के स्वामित्व की वजह से यह ऐप अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है.

ये भी पढ़ें- टिकटॉक पर गाना गा रही थी महिला कि अचानक छत से बाहर आ गया किसी का पैर

टिकटॉक की राह पर है फेसबुक, भारत में चल रही 'शॉर्ट वीडियो' फीचर की टेस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget