एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान: तीन बम धमाकों से दहला काबुल, 7 लोगों ने गंवाई जान, 21 हुए घायल

बीते शुक्रवार को भी अफगानिस्तान में एक धमाका हुआ था, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई थी.

काबुल: अफगानिस्तान के काबुल में गुरुवार की सुबह हुए लगातार तीन धमाकों में सात लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. अधिकारियों की जानकारी के मुताबिक इन धमाकों में 7 लोगों की मौत के अलावा 21 लोगों के घायल हुए हैं. काबुल के पुलिस प्रवक्ता फिरदावस फारामाज ने बताया कि पहला धमाका सुबह 8:10 बजे हुआ. मोटरसाइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने खान (माइंस) एवं पेट्रोलियम मंत्रालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाया.

आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा गया कि दूसरा हमला बस हमले वाली जगह के पास में ही किया गया था. सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिदुल्ला मायार ने एक बयान में कहा, "हमलों में कम से कम सात लोग मारे गए और 21 घायल हो गए."

बम विस्फोटों में हुई मौत का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है. आंतरिक मंत्रालय की ओर से कहा गया कि इन दो हमलों में मरने व घायल होने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. तीसरा हमला शहर के एक अन्य हिस्से में हुआ. इसमें एक विस्फोटक से भरे वाहन में धमाका किया गया था. यह धमाका आवासीय क्षेत्र के आसपास हुआ, जहां कई औद्योगिक कारखाने भी हैं.

लेकिन तीसरे धमाके का लक्ष्य अभी तक भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. आंतरिक मंत्रालय के अनुसार इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. किसी भी समूह ने हमलों का दावा नहीं किया लेकिन सरकार को संदेह था कि बम विस्फोट तालिबान द्वारा किए गए थे.

आधिकारिक बयान में कहा गया, "देशभर में नागरिकों के खिलाफ तालिबान हिंसा जारी है. आंतरिक मंत्रालय आज के घृणित और संवेदनहीन हमले की कड़ी निंदा करता है." काबुल में हाल ही में 19 जुलाई को हुए एक हमले में नौ लोगों की जान चली गई थी जबकि 33 लोग घायल हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कंगाल पाकिस्तान को बैक-टू-बैक दूसरा झटका, पेट्रोल के बाद अब जेट फ्यूल महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम
कंगाल पाकिस्तान को बैक-टू-बैक दूसरा झटका, पेट्रोल के बाद अब जेट फ्यूल महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget