एक्सप्लोरर

27 देश अलर्ट, थर्ड वर्ल्ड वॉर को लेकर चेतावनी जारी! 45 करोड़ जान खतरे में

European Union: यूरोप में तीसरे विश्व युद्ध की आशंका से हलचल मची हुई है. यूरोपीय संघ और नाटो ने अपने सदस्य देशों को सतर्क रहने को कहा है.

European Union: यूरोपीय संघ ने अपने 45 करोड़ नागरिकों को आगाह किया है कि वे किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहें. रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय संघ ने लोगों से कहा है कि वे कम से कम 72 घंटे के लिए जरूरी सामान, जैसे कि खाना, पानी और अन्य आवश्यक चीजें, पहले से इकट्ठा कर लें.

नाटो के महासचिव मार्क रूट ने चेतावनी दी है कि रूस 2030 तक यूरोप पर हमला करने की क्षमता रखता है. उनकी इस चेतावनी के बाद यूरोपीय देशों में चिंता बढ़ गई है. फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड जैसे कई नाटो देश पहले से ही युद्ध की तैयारी में जुट गए हैं.

नाटो महासचिव की रूस को सख्त चेतावनी

नाटो महासचिव मार्क रूट ने वारसॉ में चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर कोई यह सोचता है कि वह पोलैंड या किसी अन्य सहयोगी देश पर हमला करके बच सकता है, तो उसे नाटो की पूरी ताकत का सामना करना पड़ेगा. हमारी प्रतिक्रिया विनाशकारी होगी.'

उनका यह बयान यूक्रेन के सुमी शहर पर हुए रूसी मिसाइल हमले के कुछ घंटे बाद आया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई. उन्होंने आगे कहा, 'यह बात व्लादिमीर पुतिन और उन सभी को साफ तौर पर समझ लेनी चाहिए, जो हम पर हमला करने की सोच रहे हैं.' यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि यूरोपीय संघ की चेतावनी सीधे रूस के संभावित हमले से जुड़ी है या नहीं.

'रूस नाटो के लिए सबसे बड़ा खतरा'

यूरोपीय संघ की तैयारी और संकट प्रबंधन आयुक्त हादजा लाहबीब ने कहा कि 'यूरोप के सामने खतरे पहले से कहीं अधिक जटिल हो गए हैं.' नाटो प्रमुख मार्क रूट ने चेतावनी देते हुए कहा कि रूस यूरोप पर एक और बड़ा हमला करने की क्षमता रखता है. उन्होंने कहा, 'हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि रूस हमारे गठबंधन के लिए सबसे बड़ा खतरा है और आगे भी रहेगा.' रूट ने यह भी कहा कि रूस अब युद्धकालीन अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर उसकी सैन्य शक्ति और युद्ध की तैयारियों पर पड़ेगा.

रूस के मिसाइल लॉन्च से यूरोप में दहशत

क्रेमलिन ने जापान सागर में अपने 'उफा' अटैक सबमरीन से क्रूज मिसाइलें दागीं. रूसी सरकारी मीडिया का दावा है कि इन मिसाइलों ने खाबरोवस्क क्षेत्र में 620 मील दूर स्थित एक भूमि लक्ष्य और एक नौसैनिक लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया. इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर ‘हेरफेर और धमकी’ देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'हम रूस पर भरोसा नहीं करते और दुनिया भी उस पर विश्वास नहीं करती. अफसोस की बात यह है कि वार्ता के दिन भी हम देख रहे हैं कि रूस ने पहले से ही अपनी चालबाजियां शुरू कर दी हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget