एक्सप्लोरर
अमेरिका और चीन में युद्ध हो सकता है: ट्रंप के सहयोगी

लंदन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक निकट सहयोगी का मानना है कि दक्षिण चीन सागर को लेकर अगले पांच से 10 सालों में अमेरिका चीन के साथ युद्ध कर सकता है. व्हाइट हाउस में बेहद शक्तिशाली माने जाने वाले स्टीव बैनन ने मार्च, 2016 में एक रेडियो शो में कहा था, ‘‘हम अगले पांच से 10 सालों में युद्ध करने जा रहे हैं, क्या ऐसा नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि दक्षिण चीन सागर को लेकर अमेरिका और चीन युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं. समाचार पत्र ‘द इंडिपेंडेंट’ के अनुसार बैनन ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है. वे अमेरिका के निकट पहुंच गए हैं और आप समझते हैं कि यह कितना निर्णायक दौर है.’’ दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन का अमेरिका और जापान के अलावा कुछ अन्य देशों के साथ तनाव है. चीन समूचे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता रहा है.
और पढ़ें
Source: IOCL

























