एक्सप्लोरर

ब्रिटेन की शाही शादी में एक दूजे के हुए प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शाही शादी की परंपरा के मद्देनजर अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी दुल्हन मेगन मार्कल को ससेक्स के ड्यूक और डचेस की उपाधि प्रदान की है.

लंदन: जिस शाही शादी का इंतजार दुनियाभर को था वो आज ब्रिटेन में संपन्न हो गई. ब्रिटिश राजघराने के प्रिंस हैरी और एक्ट्रेस मेगन मर्केल की रॉयल शादी की गवाह आज पूरी दुनिया बनी. ये रॉयल वेडिंग विंडसर कासल में स्थित सेंट जार्ज चैपल चर्च में हुई. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शादी में कुल 293 करोड़ रुपये का खर्च किया गया. इस रॉयल वेडिंग में भारत की ओर से प्रियंका चोपड़ा को न्योता दिया गया था. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शाही शादी की परंपरा के मद्देनजर अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी दुल्हन मेगन मर्कल को ससेक्स के ड्यूक और डचेस की उपाधि प्रदान की है.

शाही दंपति विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल में एक शादी समारोह में आज परिणय सूत्र में बंध गए. इस मौके पर उन दोनों ने औपचारिक रूप से अपने पद ग्रहण किए.

बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा , ‘‘महारानी ने आज प्रिंस आफ वेल्स हैरी को ड्यूक की उपाधि दी, जिसके बाद वह ड्यूक आफ ससेक्स, अर्ल ऑफ डंबर्टन और किलकील होंगे.’’

उन्होंने कहा , ‘‘इस तरह प्रिंस हैरी ‘हिज रॉयल हाइनेस द ड्यूक ऑफ ससेक्स’ बन गए और मेगन मर्कल ‘हर रॉयल हाइनेस द डचेस ऑफ ससेक्स’ बन गईं. ’’

परंपरा के मुताबिक, महारानी अपने शाही परिवार के पुरुष सदस्यों को उनके शादी के अवसर पर एक उपाधि देती हैं. ससेक्स के ड्यूक का पद अभी खाली था और ऐसा माना जा रहा था कि प्रिंस हैरी उसके लिए स्वाभाविक पसंद होंगे. प्रिंस हैरी ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी क्रम में छठे स्थान हैं.

ड्यूकडम ब्रिटिश राजशाही में सबसे उच्च पद माना जाता है और इस शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द ड्यूक्स से हुई है , जिसका अर्थ होता है - नेता. प्रिंस विलियम्स और उनकी पत्नी केट मिडलटन को अप्रैल 2011 में उनके शादी के अवसर पर ड्यूक एंड डचेस आफ कैब्रिज की उपाधि प्रदान की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget