एक्सप्लोरर

पढ़ें, क्यों अमेरिकी अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया चोर

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ अखबार ने अपनी खबर में कहा कि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान दावा किया था कि वह खुद के बल पर अरबपति बने हैं और वह लंबे समय से कहते रहे हैं कि उनके पिता फ्रेड ट्रंप से उन्हें कोई वित्तीय मदद नहीं मिली. जबकि उन्होंने चोरी के जरिए अपने पिता न्यूयॉर्क के जाने माने बिल्डर फ्रेड सी. ट्रंप की अरबों रुपये की संपत्ति हासिल की थी.

वॉशिंगटन: अमेरिका के एक शीर्ष अखबार ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर चोरी के जरिए अपने पिता न्यूयॉर्क के जाने माने बिल्डर फ्रेड सी. ट्रंप की अरबों रुपये की संपत्ति हासिल की थी. ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ अखबार ने अपनी खबर में कहा कि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान दावा किया था कि वह खुद के बल पर अरबपति बने हैं और वह लंबे समय से कहते रहे हैं कि उनके पिता फ्रेड ट्रंप से उन्हें कोई वित्तीय मदद नहीं मिली.

अखबार ने दावा किया, ‘‘लेकिन गोपनीय टैक्स रिटर्न के बहुत सारे दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्डों के आधार पर द टाइम्स की जांच में पाया गया कि ट्रंप को अपने पिता के रियल एस्टेट के साम्राज्य से आज के हिसाब से कम से कम 41.3 करोड़ डॉलर मिले.’’ अखबार ने दावा किया कि इसमें से ज्यादातर धनराशि ट्रंप को इसलिए मिली क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता की कर अदा करने से बचने में मदद दी.

उसने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘उन्होंने तथा उनके भाई-बहनों ने अपने पिता से तोहफे में मिली अरबों की संपत्ति छिपाने के लिए फर्जी कंपनी बनाई. रिकॉर्डों से पता चलता है कि ट्रंप ने लाखों रुपये के कर को छिपाने में अपने पिता की मदद की.’’ अखबार ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने माता-पिता की रियल एस्टेट की संपत्तियों की कम कीमत आंकने की रणनीति बनाने में भी मदद की जिससे जब ये संपत्तियां उन्हें तथा उनके भाई-बहनों को हस्तांतरित की गई तो काफी हद तक कर कम हो गया.’’

व्हाइट हाउस ने इस खबर पर नाराजगी जताई है और न्यूयॉर्क टाइम्स से माफी मांगने को कहा है. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा, ‘‘फ्रेड ट्रंप को गए करीब 20 साल हो गए और नाकाम न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा ट्रंप परिवार के खिलाफ यह भ्रामक हमले करना दुखद है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई दशक पहले इंटरनेट राजस्व सेवा ने इस लेन-देन की समीक्षा की थी और इन पर हस्ताक्षर किए थे. द न्यूयॉर्क टाइम्स और अन्य मीडिया संस्थानों की अमेरिकी लोगों में विश्वसनीयता सबसे निचले स्तर पर चली गई है क्योंकि ये खबरें देने के बजाय चौबीसों घंटे राष्ट्रपति और उनके परिवार पर हमले करने में लगे हुए हैं.’’

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget