एक्सप्लोरर

चीन: शी के तख्ता पलट का 'षड्यंत्र' रचने वाले बड़े चीनी नेता को उम्रकैद

पिछले साल गिरफ्तार होने से पहले तक कम्युनिस्ट पार्टी के 54 साल के सुन को शी का उत्तराधिकारी समझा जाता था. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की ख़बर के मुताबिक, ‘फर्स्ट इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ऑफ तिआनजिन म्युनिसिपैलिटी’ ने सुन को 17 करोड़ युआन (2.67 करोड़ डॉलर) की रिश्वत लेने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी है.

बीजिंग: कभी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के उत्तराधिकारियों में शुमार रहने के बाद उनके विरुद्ध तख्तापलट की साजिश रचने के आरोपी रहे सुन झेंगकाई को 2.67 करोड़ डॉलर रिश्वत लेने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है. राष्ट्रपति शी ने अपने पहले कार्यकाल में भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम शुरू की थी. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य रहे सुन इस व्यापक मुहिम की भेंट चढ़ने वाले एक और वरिष्ठ नेता हैं.

पिछले साल गिरफ्तार होने से पहले तक कम्युनिस्ट पार्टी के 54 साल के सुन को शी का उत्तराधिकारी समझा जाता था. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की ख़बर के मुताबिक, ‘फर्स्ट इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ऑफ तिआनजिन म्युनिसिपैलिटी’ ने सुन को 17 करोड़ युआन (2.67 करोड़ डॉलर यानी 1,80,29,17,500 रुपए) की रिश्वत लेने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी है.

ट्रंप ने 'एकतरफा' ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के हटने की घोषणा की

कैद की सजा के अलावा जीवन भर के लिए सुन के सभी राजनीतिक अधिकार छीन लिये गये हैं और उनकी पूरी निजी संपत्ति जब्त कर ली गयी है. सार्वजनिक तौर पर सजा सुनाये जाने के दौरान सुन ने अपना गुनाह कबूल किया और कहा कि उन्हें इसका पछतावा है. उन्होंने कहा कि वो सज़ा स्वीकार करते हैं और इसके खिलाफ अपील नहीं करेंगे. शिन्हुआ के अनुसार उन्होंने यह भी कहा कि वो पूरी ईमानदारी से खुद को सुधारेंगे.

माल्या को लंदन में तगड़ा झटका, भारतीय बैंकों का 10 हजार करोड़ की वसूली दावा सही

चीन की सरकारी मीडिया में छाई खबरों के मुताबिक, सुन पोलित ब्यूरो के पूर्व सदस्य और दक्षिण-पश्चिमी मेगा सिटी चोंगक्विन के पार्टी प्रमुख रहे हैं. एक समय में कम्युनिस्ट पार्टी में शीर्ष पद के दावेदार रहे सुन को पिछले साल अक्टूबर में पार्टी कांग्रेस के पहले अचानक पद से हटा दिया गया. बताते चलें कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने पहले कार्यकाल से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं.

पाकिस्तानी PM अब्बासी ने आतंकियों के मारे जाने के बाद किया कश्मीरियों का "समर्थन"

वैसे शी के आलोचकों का आरोप है कि उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ इस भ्रष्टाचार विरोधी  अभियान का इस्तेमाल किया है.

ब्रिटेन: हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में काम कर रहे भारतीयों के आधुनिक गुलामी में फंसने का बड़ा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब फाइनल है...', होर्मुज और ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
'सब फाइनल...', ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
जल्द ही खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज! अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान के साथ समझौते पर क्या बोले?
जल्द ही खुलेगा होर्मुज! अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान के साथ समझौते पर क्या बोले?
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
Exclusive: बकरीद मनाने घर जा रहे पाकिस्तानी सेना के 299 जवान, क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट में 14 की मौत, एक्सक्लूसिव दस्तावेज आया सामने
बकरीद मनाने घर जा रहे पाकिस्तानी सेना के 299 जवान, क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट में 14 की मौत, एक्सक्लूसिव दस्तावेज आया सामने

वीडियोज

Vasudha: Dev-Vasudha का रोमांटिक डांस, Anniversary जश्न में झूमा Chauhan परिवार
Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee Message: फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम
Main Vaapas Aaunga first Review: 'मैं वापस आऊंगा' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें क्या है फिल्म का 'सरप्राइज पैकेज'
'मैं वापस आऊंगा' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें क्या है फिल्म का 'सरप्राइज पैकेज'
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल, वीडियो वायरल
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल
Bakrid 2026: बकरीद पर क्यों होती है खस्सी बकरे की डिमांड, नॉर्मल से कितने होते हैं अलग?
बकरीद पर क्यों होती है खस्सी बकरे की डिमांड, नॉर्मल से कितने होते हैं अलग?
Embed widget