एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में कांपी धरती, भीषण भूकंप के झटके किए गए महसूस

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई.

मंगलवार यानी 2 अप्रैल की सुबह 2:58 बजे (आईएसटी) भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई. हालांकि अब तक किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है. 

पाकिस्तान में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है, क्योंकि यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से काफी संवेदनशील है. पाकिस्तान का ज्यादातर हिस्सा हिंदू कुश, तिब्बत और हिमालय के भूकंपीय क्षेत्र के पास स्थित है, जहां अक्सर छोटे या बड़े भूकंप आते रहते हैं. 

एक दिन पहले ही म्यांमार में किए गए झटके महसूस

इस भूकंप से एक दिन पहले ही यानी 1 अप्रैल को म्यांमार में दो भूकंपों के झटके महसूस किए गए थे. पहला भूकंप 4.7 तीव्रता का था, जो दिन में 4:31 बजे IST के आसपास आया. इस भूकंप का केंद्र म्यांमार के 18 किमी गहरे क्षेत्र में था. इसके बाद शाम 8:57 IST पर 4.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप भी म्यांमार में महसूस किया गया.

28 मार्च को भी आ चुका है भीषण भूकंप 

म्यांमार में 28 मार्च को भी आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी. इस भूकंप में अब तक 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं. इस भूकंप के कारण म्यांमार के कई प्रमुख शहरों में इमारतें गिर गईं और आस-पास के क्षेत्रों में भी इसका असर देखा गया.

भारत ने की मदद

भारत ने म्यांमार में आई इस भयंकर आपदा के बाद सहायता प्रदान करने के लिए 'ऑपरेशन ब्रह्मा' लॉन्च किया है. इसके तहत भारत ने 625 मीट्रिक टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी है. भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना के छह विमान और पांच पोतों ने म्यांमार को राहत सामग्री भेजी है.

भारत, जो हमेशा अपने पड़ोसी देशों में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सबसे पहले सहायता पहुंचाने का प्रयास करता है, इस बार भी म्यांमार के साथ खड़ा है. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार और अधिक सहायता भेजने की योजना बनाई जा रही है. इस बीच, म्यांमार में बचाव कार्य लगातार जारी हैं, ताकि वहां के लोगों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके और पुनर्निर्माण कार्य तेजी से किया जा सके.                                                                                                                                                                                                   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget