एक्सप्लोरर

थाईलैंड में लीगल हुआ मारिजुआना का प्रयोग

इसके साथ ही थाईलैंड मारिजुआना का मेडिकल उपयोग करने वाला दक्षिण-पूर्वी एशिया का पहला देश बन गया है. यह क्षेत्र मादक पदार्थो के प्रति सख्त तथा मादक पदार्थ संबंधित अपराधों के प्रति कड़े दंडों के लिए जाना जाता है.

बैंकॉक: थाईलैंड की अंतरिम संसद ने मेडिकल उपयोग और रिसर्च के लिए मारिजुआना के प्रयोग को अनुमति देने के लिए वोटिंग की. बिल से जुड़े एक सीनेटर ने मंगलवार को सीएनएन को बताया कि नशे के रूप में इसका प्रयोग अभी भी अवैध है. सांसद सोमचाई सावंगकर्ण ने कहा कि देश में मारिजुआना का मेडिकल कारणों के लिए प्रयोग वैध करने संबंधी संशोधन बिल पास होना थाईलैंड वासियों के लिए नए साल का उपहार समझा जा सकता है.

उन्होंने कहा, "यह संशोधन (मादक पदार्थ विधेयक) आज (मंगलवार) दूसरी और तीसरी सुनवाई में पास हुआ और रॉयल गैजेट में प्रकाशित होते ही यह लागू हो जाएगा." सीएनएन के मुताबिक, नेशनल लेजिस्लेटिव असेंबली के 166 सदस्यों ने इसके समर्थन में वोट किया और इस प्रस्ताव पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई. 13 सदस्य मतदान प्रक्रिया से दूर रहे. थाईलैंड इसके साथ ही मारिजुआना का मेडिकल उपयोग करने वाला दक्षिण-पूर्वी एशिया का पहला देश बन गया है. यह क्षेत्र मादक पदार्थो के प्रति सख्त तथा मादक पदार्थ संबंधित अपराधों के प्रति कड़े दंडों के लिए जाना जाता है.

इसके पहले अक्टूबर महीने में कनाडा में कैनाबिस यानी गांजे-भांग के नशे को कानूनी तौर पर मान्यता दे दी गई थी. उरुग्वे के बाद कनाडा दूसरा ऐसा देश बन गया है, जहां कैनाबिस रखने और इसके सेवन की इजाजत दी गई है. बीबीसी के अनुसार, स्वास्थ्य, कानून और जन-सुरक्षा पर पड़ने वाले इसके प्रभावों को लेकर बने सवालों के बीच देशभर में इसकी दुकानें खुल गई हैं और जमकर बिक्री हो रही है.

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 30 ग्राम तक कैनाबिस रखने के लिए अभियुक्त करार दिए गए लोगों की सजा माफ करने का एलान किया था. अनुमान है कि इसका फायदा हजारों लोगों को मिलेगा. कैनाबिस को लेकर बनाए गए नए कानून के संबंध में 1.5 करोड़ लोगों को मेल करने के साथ-साथ जन-जागरूकता अभियान की तैयारी चल रही थी.

कैनाबिस पर प्रतिबंध खत्म करने के लिए कनाडा के प्रांतों और नगरपालिकाओं में महीनों से तैयारी चल रही थी. शौकिया तौर पर कैनाबिस का सेवन करने की कानूनी इजाजत अमेरिका के नौ प्रांतों और वॉशिंगटन डीसी में भी है.

ये भी देखें

ABP न्यूज स्टिंग ऑपरेशन FULL

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget