एक्सप्लोरर

Thailand Cambodia Dispute: थाईलैंड ने बॉर्डर के 8 जिलों में लगाया मार्शल लॉ, ठुकराया चीन का मध्यस्थता प्रस्ताव | जानें 10 बड़े अपडेट

Thailand Cambodia Dispute: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच इन दिनों तनाव की स्थिति है. इसी बीच थाईलैंड ने कंबोडिया की सीमा से लगे 8 जिलों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया है.

थाईलैंड और कंबोडिया बॉर्डर में इन दिनों तनाव की स्थिति है. दोनों देशों ने बॉर्डर के आसपास के इलाकों में अपने सैनिक बल को तैनात कर दिया है. इसी बीच शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को दोनों देशों के बीच भारी गोलाबारी हुई, जिसको देखते हुए थाईलैंड ने कंबोडिया की सीमा से लगे 8 जिलों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया है.

चंथाबुरी और ट्राट प्रांतों में सेना की कमान संभाल रहे कमांडर अपिचार्ट सैप्रासर्ट ने एक बयान में कहा, 'चंथाबुरी के सात जिलों और ट्राट के एक जिले में अब मार्शल लॉ लागू है.' सैन्य सीमा कमांडर ने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि कंबोडिया की ओर से अब हथियार और बल का प्रयोग हो रहा है.

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने कंबोडिया के साथ सीमा विवाद को सुलझाने को लेकर कहा है कि वो किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के बजाय द्विपक्षीय वार्ता का पक्षधर है. गौरतलब है कि चीन की ओर से दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराए जाने को लेकर बयान सामने आया था.

थाईलैंड-कंबोडिया विवाद की 10 बड़ी बातें

1. थाईलैंड ने कंबोडिया की सीमा से लगे 8 इलाकों में मार्शल लॉ लागू कर दिया है.

2. गुरुवार, 24 जुलाई, 2025 को दोनों देशों के बीच हुए हमले में 9 आम नागरिकों की मौत हुई है, जिसमें ज्यादातर थाईलैंड नागरिक थे. साथ ही साथ 14 अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है. 

3. थाईलैंड ने कंबोडिया से जुड़ी सभी सीमाओं को बंद कर दिया है और लोगों को यात्रा ना करने की सख्त हिदायत दी है. 

4. थाईलैंड ने कंबोडिया को चेतावनी दी है कि ये संघर्ष रूका नहीं तो युद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है.

5. कंबोडिया के प्रधानमंत्री का कहा है कि वह युद्धविराम के लिए तैयार हैं, लेकिन थाईलैंड के प्रधानमंत्री इस समझौते से पीछे हट रहे हैं.  

6. थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, थाईलैंड-कंबोडिया के बीच हुए सबसे भीषण संघर्ष में कम से कम 15 लोगों की जान चली गई है और तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

7. थाईलैंड सीमा के पास संघर्ष की स्थिति को देखते हुए 1,30,000 से अधिक नागरिकों को निकाला गया है.

8. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को एक आपात बैठक आयोजित करने वाला है.

9. थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिका, चीन और मलेशिया ने मध्यस्थता की पेशकश की है.

10. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने दोनों देशों के प्रमुख से मिलकर विवाद को सुलझाने की कोशिश की है.

'सीजफायर की बात करना जल्दबाजी'

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र परिषद एक आपातकाल बैठक बुलाने वाली है, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच सीजफायर कराना होगा, लेकिन थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सीजफायर की बात करना अभी जल्दबाजी होगी, जब तक कंबोडिया अपनी आक्रामक कार्रवाई नहीं रोकता. 

ये भी पढ़ें:- 'नरेंद्र मोदी बड़ी प्रॉब्‍लम नहीं, आपने उन्‍हें सिर चढ़ा रखा है, वो सिर्फ...', बोले राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget