एक्सप्लोरर

सीजफायर के लिए तैयार कंबोडिया, भारत ने जारी की एडवाइजरी... थाईलैंड जंग में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़ी बातें

Thailand Cambodia Border Clash में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. कंबोडिया ने UN में संघर्षविराम की मांग की है. वहीं, भारत ने अपने नागरिकों को सीमा क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है.

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद एक बार फिर हिंसक हो गया है. दोनों देशों की सेनाओं के बीच दो दिन से भारी गोलीबारी चल रही है, जिसमें अब तक 19 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हैं. इस बीच कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र में 'तुरंत और बिना शर्त संघर्षविराम' की मांग की है, जबकि थाईलैंड ने भी बातचीत के संकेत दिए हैं. 

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रही सीमा झड़पों को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. कंबोडिया की राजधानी स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे वर्तमान हालात को देखते हुए सीमा क्षेत्रों की यात्रा से बचें. दूतावास की ओर से शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि जो भी भारतीय नागरिक कंबोडिया या आसपास के इलाकों में हैं, वे थाईलैंड से लगी सीमा पर जाने से फिलहाल परहेज करें. वहां स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और सुरक्षा जोखिम बढ़ गया है.

अगर किसी भी भारतीय नागरिक को आपात स्थिति में मदद की आवश्यकता हो, तो वे भारतीय दूतावास, फ्नोम पेन्ह से निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं. फोन: +855 92881676, ईमेल: cons.phnompenh@mea.gov.in 

अब तक क्या-क्या हुआ है? जानिए 10 बड़ी बातें

1. कंबोडिया की संयुक्त राष्ट्र में अपील

संयुक्त राष्ट्र में कंबोडिया के राजदूत चिआ केओ ने कहा कि उनका देश युद्ध नहीं चाहता. उन्होंने कहा, "हम एक छोटे देश हैं, हमारे पास वायुसेना नहीं है, हम बड़ी सेना वाले थाईलैंड पर हमला नहीं कर सकते. हम सिर्फ शांति चाहते हैं."

2. थाईलैंड ने बातचीत के दिए संकेत

थाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उनका देश मलेशिया की मदद से भी शांति वार्ता को तैयार है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है.

3. मलेशिया ने की ये पहल

मलेशिया, जो ASEAN (दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन) का अध्यक्ष है, उसने मध्यस्थता की पेशकश की है. प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि दोनों देश संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं, लेकिन उस पर अमल करने में थोड़ा वक्त लगेगा.

4. सीमा पर भारी गोलीबारी

शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को तड़के 4 बजे फिर से तीन जगहों पर लड़ाई शुरू हो गई. कंबोडियाई सेना ने भारी तोप, फील्ड आर्टिलरी और रूसी BM-21 रॉकेट सिस्टम से हमला किया. जवाब में थाई सेना ने भी उचित जवाबी कार्रवाई की.

5. झड़प की क्या थी वजह?

बुधवार (23 जुलाई, 2025) को सीमा के पास एक लैंडमाइन विस्फोट में 5 थाई सैनिक घायल हो गए थे. इसके बाद गुरुवार से छह जगहों पर लड़ाई शुरू हो गई, जिनमें दो प्राचीन मंदिरों के इलाके भी शामिल हैं.

6. अब तक कितने लोग मारे गए?

थाई स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 14 आम नागरिक, एक सैनिक और बाकी अन्य घायल हैं. करीब 1.38 लाख लोगों को सीमा क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

7. दोनों देशों ने एक-दूसरे पर लगाए ये आरोप

थाईलैंड ने कंबोडिया पर अस्पताल और पेट्रोल पंप जैसे आम नागरिकों के ढांचे को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. दोनों देशों ने एक-दूसरे पर पहले गोली चलाने का आरोप लगाया है.

8. पुराने मंदिर को लेकर क्या है विवाद?

सीमा पर झगड़े की जड़ एक 7वीं शताब्दी का हिंदू मंदिर है, जिस पर दोनों देश अपना अधिकार जताते हैं. अंतरराष्ट्रीय अदालत ने 2013 में फैसला कंबोडिया के पक्ष में दिया था, लेकिन थाई सेना उस क्षेत्र में अब भी सक्रिय है.

9.  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने क्या कहा?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है.

10.  क्या युद्ध में बदलेगी स्थिति?

थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर हालात नहीं संभले तो ये युद्ध में बदल सकता है. फिलहाल ये झड़प सीमित इलाके तक ही है.

ये भी पढ़ें-

6 सेकंड में 40 वॉरहेड दागने की क्षमता... जानिए रूसी हथियार BM-21 के बारे में, जिससे कंबोडिया ने थाईलैंड में मचाई तबाही

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडनेशिया पहुंचे पीएम मोदी तो प्रोटोकॉल तोड़ ऐसे हुआ प्रेसिडेंट ने किया ग्रैंड वेलकम, जानें क्यों चीन की नजर
इंडनेशिया पहुंचे पीएम मोदी तो प्रोटोकॉल तोड़ ऐसे हुआ प्रेसिडेंट ने किया ग्रैंड वेलकम, जानें क्यों चीन की नजर
PoK Protest: PoK में 28 दिनों के आंदोलन के बाद प्रदर्शन तेज, रावलकोट से कोटली तक सड़कों पर लोग, पाकिस्तान को अल्टीमेटम
PoK में 28 दिनों के आंदोलन के बाद प्रदर्शन तेज, सड़कों पर हजारों लोग, पाकिस्तान सरकार को अल्टीमेटम
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget