एक्सप्लोरर

Terrorist Attacks In Pakistan: फटेहाल पाकिस्तान में बढ़ीं आतंकी घटनाएं, जून 2022 से सिर्फ खैबर पख्तूनख्वा में हुईं 665 घटनाएं, जानें वजह

Pakistan News: हाल के दिनों में पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं, जो बेहद ही चिंताजनक है. खास बात यह है कि चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.

Attacks In Pakistan: आर्थिक कंगाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं. सिर्फ पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 18 जून 2022 से 18 जून 2023 के बीच 665 आतंकी हमले हुए हैं. इस बात की जानकारी द डॉन ने राज्य की पुलिस के हवाले से दी है. 

द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, 665 आतंकी हमलों में 15 आत्मघाती हमले शामिल हैं. प्रांत के आतंकवाद-रोधी विभाग की एक रिपोर्ट से पता चला है कि अकेले उत्तरी वजीरिस्तान (आदिवासी जिले) में 140 आतंकी घटनाएं हुई हैं. जिनमें आठ आत्मघाती बम विस्फोट हुए. वहीं, 37 IED ब्लास्ट, तीन हैंड ग्रेनेड विस्फोट, पांच रॉकेट हमले और 85 आग की घटनाएं शामिल हैं. 

खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ीं घटनाएं 

पुलिस की लिस्ट, जिसकी एक कॉपी डॉन के पास उपलब्ध है, इसके हवाले से अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि डेरा इस्माइल खान जिले में 81 आतंकी हमले हुए और उनमें 70 गोलीबारी की घटनाएं, सात IED ब्लास्ट, दो ग्रेनेड विस्फोट, एक आत्मघाती और एक रॉकेट हमला शामिल है.

रिपोर्ट के अनुसार, पेशावर जिले में 18 जून 2022 से 18 जून 2023 के बीच 56 आतंकी घटनाएं हुईं, जिनमें 19 बार गोलीबारी हुई, 25 बार आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके. साथ ही कुल आठ बार IED ब्लास्ट जैसी घटना को अंजाम दिया गया. इस अवधि के दौरान एक आत्मघाती और एक रॉकेट हमला हुआ. वहीं, बाजौर आदिवासी जिले में 55 आतंकी गतिविधियां हुईं.  

अफगानिस्तान को चेतावनी दे चुका है पाक 

रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों ने खैबर और लक्की मारवात जिलों में 48 हमले किए. साथ ही टैंक जिले में उग्रवाद की 39 घटनाएं दर्ज की गईं. बन्नू जिले में इस अवधि के दौरान 38 आतंकी घटनाएं हुई. वहीं, कोहाट जिले में आतंक से जुड़ी घटनाएं अन्य जिलों की अपेक्षा कम देखने को मिली.

यहां 18 जून 2022 से 18 जून 2023 के बीच 21 आतंकी हमले हुए. गौरतलब है कि पड़ोसी देश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, आतंकी घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं. पाकिस्तान सरकार ने इसके लिए अफगानिस्तान को टीटीपी को पनाह देने के खिलाफ चेतावनी दी है.

ये भी पढ़ें: Mexico Bar Fire: मेक्सिको में मामूली विवाद पर शख्स ने फूंका क्लब, 11 लोगों की आग में जलकर मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget