एक्सप्लोरर

Pakistan: मुंबई हमले की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत, पाकिस्तान की जेल में था बंद

Lashkar-e-Taiba: लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकी और हाफिज सईद के करीबी अब्दुल सलाम भुट्टावी की पाकिस्तान की जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह 2020 से टेरर फाइनेंसिंग केस में सजा काट रहा था.

Pakistan: लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का टॉप कमांडर और हाफिज सईद के करीबी कहे जाने वाले अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत हो गई. उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. अब्दुल ने मुंबई हमलों को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों को तैयार करने में मदद की थी. उसकी मौत पाकिस्तानी जेल में गई है. अब्दुल पंजाब प्रांत के शेखपुरा जेल में टेरर फंडिंग के मामले में सजा काट रहा था. 

साल 2012 में यूएन ने अब्दुल सलाम भुट्टावी को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया था. जिसके बाद से वह सुर्ख़ियों में बना हुआ था. उसे पाकिस्तान में टेरर फाइनेंसिंग केस में गिरफ्तार किया था. बाद में अदालत ने उसे लश्कर के संस्थापक हाफिज सईद के बहनोई अब्दुल रहमान मक्की के साथ दोषी ठहराया था. अगस्त 2020 में अब्दुल सलाम भुट्टावी को 16 साल की सजा सुनाई गई थी.

मुंबई हमले में था महत्वपूर्ण रोल 

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पुष्टि की थी कि अब्दुल 2008 में मुंबई आतंकी हमले की प्लानिंग में भी शामिल था. 26/11 मुंबई हमलों में उसने आतंकियों को ट्रेनिंग दी थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब्दुल सलाम भुट्टावी ने 2002 और 2008 में हाफिज सईद की गिरफ्तारी के बाद लश्कर-ए-तैयबा का कार्यवाहक प्रमुख के तौर पर काम किया था. 2011 में भुट्टावी ने खुद 20 सालों तक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने की बात कबूल की थी. गौरतलब है कि नवंबर 2008 में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमले किए थे. इसमें अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों के कुल 166 लोग मारे गए थे. 

कई संगठनों ने जारी किया वीडियो 

लश्कर से जुड़े फ्रंटल संगठनों ने कथित तौर पर 78 वर्षीय अब्दुल सलाम भुट्टावी के अंतिम संस्कार का वीडियो भी जारी किया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसे मंगलवार सुबह लाहौर के पास मुरीदके में लश्कर के मरकज में दफनाया गया. यूएन ने भी दावा किया कि अब्दुल टेरर फाइनेंसिंग, आतंकी हमले की प्लानिंग, ट्रेनिंग, रहने के ठिकानों की तलाश जैसे काम को अंजाम देता था. 

ये भी पढ़ें: Watch: बुशरा बीबी से तलाक करा इमरान खान की चौथी वाइफ बनना चाहती है यह लड़की, खुलेआम किया इश्क का एलान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया: 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया: 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget