एक्सप्लोरर

9 हजार कर्मचारियों की एक साथ जाएगी नौकरी, ये टेक कंपनी करने जा रही बड़ी छंटनी

Microsoft Layoffs: माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाते हुए 9,100 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है.यह उसके कुल कर्मचारियों का 4% हिस्सा है.

Microsoft Layoffs: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब वैश्विक टेक इंडस्ट्री मंदी और कास्ट कटिंग के दौर से गुजर रही है. माइक्रोसॉफ्ट की यह छंटनी कंपनी के 2023 के बाद की सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है, जिससे हजारों परिवारों पर असर पड़ेगा.

4% कर्मचारियों को निकाला गया

माइक्रोसॉफ्ट ने पुष्टि की है कि उसने अपने कुल 2.28 लाख कर्मचारियों में से 9,100 को नौकरी से निकाल दिया है. यानी कंपनी ने अपने कुल कर्मचारियों का करीब 4% हिस्सा घटाया है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इनमें से कितने कर्मचारी अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित मुख्यालय से हैं. इससे पहले मई और जून में दो चरणों में 6,000 कर्मचारियों की छंटनी की गई थी, जिनमें से 2,300 वॉशिंगटन के बताए गए थे.

छंटनी की वजह: मंदी, कॉस्ट कटिंग और मुनाफा बचाना

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह कामकाज को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए यह फैसला ले रही है. वैश्विक मंदी, आय में गिरावट और लागत नियंत्रण के चलते माइक्रोसॉफ्ट ने यह बड़ा कदम उठाया है. यह कदम कंपनी की सेल्स टीम को भी प्रभावित कर सकता है, जो पहले से ही छंटनी की आशंका में है.

मुख्य अधिकारी छुट्टी पर, अंदर और बाहर बेचैनी

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी जुडसन अल्थॉफ ने दो महीने की छुट्टी (सैबेटिकल) पर जाने का फैसला किया है. कंपनी ने बताया कि यह ब्रेक उन्होंने खुद लिया है और यह कंपनी के वित्तीय वर्ष के अंत से जुड़ा हुआ है. वो सितंबर में वापसी करेंगे. इस बीच कंपनी के अंदर भी बेचैनी बढ़ी है और बाहर भी टेक इंडस्ट्री में इसका असर महसूस किया जा रहा है.

टेक इंडस्ट्री में छंटनी का सिलसिला जारी

माइक्रोसॉफ्ट से पहले गूगल, अमेजन और मेटा जैसी दिग्गज कंपनियां भी हजारों कर्मचारियों को निकाल चुकी हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में यह छंटनी का दौर और तेज हो सकता है. मुनाफा बनाए रखने और ऑटोमेशन के चलते टेक कंपनियां मानव संसाधन पर खर्च घटा रही हैं, जिसका सीधा असर कर्मचारियों पर पड़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
कौन से हैं वो 8 शहर जहां फूटा ट्रंप का गुस्सा, अमेरिका ने जमकर बरसाए बम, बंदर अब्बास भी लिस्ट में शामिल
कौन से हैं वो 8 शहर जहां फूटा ट्रंप का गुस्सा, अमेरिका ने जमकर बरसाए बम, बंदर अब्बास भी लिस्ट में शामिल
US-Iran War News LIVE: अमेरिका ने ईरान के 8 ठिकानों पर किया घातक अटैक, तेहरान को हुआ भारी नुकसान
LIVE: अमेरिका ने ईरान के 8 ठिकानों पर किया घातक अटैक, तेहरान को हुआ भारी नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget