एक्सप्लोरर

Tanzania Plane Crash: हवाईअड्डे पर लैंड करने से चूका विमान झील में गिरा, हादसे में 19 लोगों की मौत

Precision Air Plane Crash: एक चश्मदीद ने बताया विमान खराब दृश्यता की स्थिति में एयरपोर्ट के पास पहुंचा और फिर लैंड करने के लिए एक मोड़ लिया, लेकिन चूक गया और झील में जा गिरा.

Tanzanian Precision Air Plane Crash: पूर्वी अफ्रीका (East Africa) के देश तंजानिया (Tanzania) में प्रेसिजन एयलाइन का एक यात्री विमान बुकोबा के पास विक्टोरिया झील (Lake Victoria) में क्रैश (Plane Crash) हो गया. विमान सीधा झील में जा गिरा. हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है. 

देश के प्रधानमंत्री कासिम मजलिवा ने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि हवाई जहाज से सभी शव बरामद कर लिए गए हैं. डॉक्टरों और सुरक्षा एजेंसियों की एक टीम ने मृतकों की पहचान करने और परिवारों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 

विमान में सवार थे 43 यात्री

इससे पहले, एयरलाइन ने कहा था कि विमान में सवार 43 लोगों में से 26 को बचा लिया गया है. प्रधानमंत्री के अनुसार, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मृतकों में से दो स्थानीय निवासी थे, जो बचाव कार्यों में सहायता कर रहे थे या एयरलाइन कर्मचारियों को फ्लाइट मैनिफेस्ट से बाहर रखा गया था. उन्होंने कहा, "हम जांच करेंगे कि अन्य दो कहां से आए थे."

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने प्रेसिजन एयर के हवाले से जानकारी दी कि फ्लाइट PW494 ने तंजानिया की राजधानी दार अस सलाम (Dar es Salaam) से झील किनारे बसे बुकोबा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन शहर के हवाईअड्डे पर लैंड करने से पहले झील में ही उसकी क्रैश लैंडिग हो गई. 

विमान पूरा पानी में डूबा

हादसे के बाद की आई तस्वीरों में देखने से पता चलता है कि विमान लगभग पूरा डूब गया था, केवल उसकी भूरे और हरे रंग की टेल दिखाई दे रही थी. अधिकारी ने बताया कि विमान से निकाले गए यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया.

अधिकारी के मुताबिक, दो पायलट बच गए थे, लेकिन वे कॉकपिट में ही फंसे हुए थे, जो कि अधिकारियों से बात कर रहे थे. हादसे के बाद बचाव दल के लोग और स्थानीय मछुआरे विमान के अंदर फंसे लोगों को बचा रहे थे. विमान को रस्सी के सहारे झीले के किनारे खींचने की कोशिश की गई. 

चश्मदीद ने सरकारी मीडिया को यह बताया

सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें राहत-बचाव कार्य देखा जा रहा है और लोग अफरा-तफरी में नजर आ रहे हैं. तंजानिया की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन प्रेसिजन एयर ने विमान की पहचान 'एटीआर-48' के रूप में की है और कंपनी के अधिकारियों ने हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है.

हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन तंजानिया की सरकारी मीडिया का कहना है कि तूफान और भारी बारिश के बीच यह दुर्घटना हुई. रॉयटर्स के मुताबिक, एक चश्मदीद ने तंजानिया ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (TBC) को बताया कि उसने देखा कि विमान खराब दृश्यता की स्थिति में हवाईअड्डे के पास पहुंचा और फिर लैंड करने के लिए एक मोड़ लिया, लेकिन चूक गया और झील में जा गिरा.

राष्ट्रपति ने व्यक्त की संवेदना

राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने हादसे के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और बचाव अभियान जारी रहने पर शांति बनाए रखने का आह्वान किया है. प्रेसिजन एयर तंजानिया की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन है और आंशिक रूप से केन्या एयरवेज के स्वामित्व में है. कंपनी की स्थापना 1993 में की गई थी. यह घरेलू और क्षेत्रीय उड़ानें संचालित करती है.

यह भी पढ़ें-

Plane Crash in Tanzania: तंजानिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर झील में गिरा, 40 से ज्यादा यात्री थे सवार, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के लिए भारत का बड़ा तोहफा! 350 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन की मिली मंजूर
श्रीलंका के लिए भारत का बड़ा तोहफा! 350 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन की मिली मंजूर
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget