एक्सप्लोरर

Plane Crash in Tanzania: तंजानिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर झील में गिरा, 40 से ज्यादा यात्री थे सवार, देखें वीडियो

Plane Crash in Lake: एक पुलिस आधिकारी ने कहा कि हम काफी संख्या में लोगों को बचाने में कामयाब रहे हैं.

Plane Crash in Tanzania: तंजानिया के हवाई अड्डे (Tanzania Airport) के पास रविवार (6 नवंबर) की सुबह एक यात्री विमान विक्टोरिया झील (Victoria Lake) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विक्टोरिया झील जो क्षेत्रफल के हिसाब से अफ्रीका (Africa) की सबसे बड़ी झील है, बुकोबा हवाई अड्डे के पास है. अधिकारियों के अनुसार विमान में दर्जनों यात्री सवार थे, हालांकि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या का पता नहीं चल पाया है. तंजानिया ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (TBC) ने बताया कि अब तक पंद्रह लोगों को बचाया गया है.

तंजानिया एयरलाइन कंपनी प्रेसिजन एयर ने कहा कि उड़ान तटीय शहर दार एस सलाम से आ रही थी. इस विमान के झील में डूबे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बीएनओ न्यूज ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे विमान झील में आधे से भी ज्यादा डूबा हुआ है. इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. लोगों को बचाने के लिए कई पानी के जहाज विमान के ईर्द-गिर्द पहुंच चुके हैं. 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
टीबीसी ने आगे बताया कि बचाव नौकाओं को तैनात किया गया था और विमान में फंसे अन्य यात्रियों को बचाने के लिए आपातकालीन कर्मचारी मौजूद थे. सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि विमान का ज्यादातर हिस्सा झील में डूबा हुआ है. कागेरा प्रांत के पुलिस कमांडर विलियम म्वामपाघले ने एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से कहा, "हम काफी संख्या में लोगों को बचाने में कामयाब रहे हैं."

राहत और बचाव अभियान जारी
पुलिस कमांडर (Police Commander) ने आगे कहा, “जब विमान लगभग 100 मीटर (328 फीट) बीच में था, तो उसे समस्याओं और खराब मौसम (Bad Weather) का सामना करना पड़ा. बारिश हो रही थी और विमान पानी में गिर गया. सब कुछ नियंत्रण में है.” हादसे के बाद बचाव कार्य जारी था.

यह भी पढ़ेंः

Watch: गुजरात चुनाव के पहले नेहा सिंह राठौर का नया गाना, पूछा- 'गुजरात में का बा?', PM मोदी की जनसभा पर यूं कसा तंज

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात की सबसे हॉट सीट जो सीधा चुनती है CM, पाटीदार समाज का है दबदबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget