एक्सप्लोरर

Attack on Taliban: अफगानिस्तान के हेरात में तालिबान के काफिले पर बंदूकधारी ने किया हमला, कई लोगों की मौत

Herat Attack: अफगानिस्तान के हेरात में तालिबान के काफिले पर हमले की सूचना मिली है. इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर भी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि ये हमला बंदूकधारियों ने आज सुबह किया.

Gunman Attack in Taliban Convoy: अफगानिस्तान (Afghanistan) के हेरात शहर में तालिबान के काफिले पर एक बंदूकधारी (Gunman) ने हमला कर दिया जिसमें कई लोगों की मौत की खबर है. स्थानीय मीडिया (Local Media) के मुताबिक ये हमला सोमवार यानी आज सुबह हुआ है. बताया जा रहा है कि तालिबान (Taliban) की तरफ से अभी तक किसी के मौत की पुष्टि नहीं की गई है.

टोलो न्यूज के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने तालिबान 207 अल-फारूक कोर के सदस्यों को हेरात शहर के केंद्र में ले जा रही एक मिनीबस पर हमला किया. हमले में घायलों की संख्या का जिक्र नहीं किया गया है. टोलो न्यूज ने स्थानीय भाषा में ट्वीट कर कहा है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पश्चिमी हेरात प्रांत में अल-फारूक कोर के एक काफिले पर हमला किया. हेरात में स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों को हताहत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

एक हमलावर की मौत, कई नागरिक भी घायल

हेरात पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद शाह रसूल ने कहा कि हमलावरों में से एक मारा गया और नागरिकों सहित कई अन्य घायल हो गए. मीडिया आउटलेट ने ट्वीट थ्रेड में कहा कि हेरात पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता मोहम्मद शाह रसूल ने बताया कि ये घटना सोमवार सुबह हेरात के चौथे पुलिस जिले में हुई. अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर हमला किया. ट्वीट में आगे कहा गया कि हमले में एक हमलावर मारा गया, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दो तालिबानी मारे गए. 20 से अधिक तालिबानी और एक नागरिक घायल हो गए. घायलों को हेरात के केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया.

दो दिन पहले स्कूल पर हमला

इससे पहले 2 जुलाई को अफगानिस्तान (Afghanistan) के पूर्वी नंगरहार प्रांत के एक धार्मिक स्कूल में अज्ञात लोगों ने हथगोला फेंका था. जिसमें 8 लोग घायल हो गए थे. ये हमला राजधानी काबुल (Kabul) में तीन दिवसीय धार्मिक विद्वानों और बुजुर्गों की सभा के बीच हुआ, जिसका समापन शनिवार को होना था.

ये भी पढ़ें: Afghanistan Quake: अफगानिस्तान भूकंप में खत्म हुआ पूरा परिवार, अब भी दरवाजे पर कर रहा पालतू कुत्ता इंतजार

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान: गुरुद्वारे पर हमला करके कौन भड़काना चाहता है सिखों-मुस्लिमों में नफ़रत की ज्वाला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget